{"_id":"69e688a297de5229170a6513","slug":"youth-drowns-while-bathing-in-rapti-river-with-friends-dies-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-156915-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दोस्तों संग राप्ती में नहाने गया युवक डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दोस्तों संग राप्ती में नहाने गया युवक डूबा, मौत
Tue, 21 Apr 2026 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
पथरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के पेंदा गांव के पास राप्ती नदी में चार दोस्तों के साथ नहाने गए किशन कुमार (18 ) की सोमवार को डूबने से मौत हो गई जबकि, अन्य सुरक्षित बाहर आ गए। ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। कुछ मृत तो कुछ जीवित होने की बात करने लगे, इसके बाद उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने पोस्टमार्टम करवाने से मना करते हुए लाश का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत के बाद से गांव में मातम का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, तुरकौलिया तिवारी गांव निवासी किशन कुमार (18 ) पुत्र दिनेश चंद्र गुप्ता सोमवार को गांव के ही चार दोस्तों के साथ गांव से दो किमी दूर राप्ती नदी के पेंदा गांव के तट पर दिन में करीब 10:30 बजे नहाने के लिए गया था।
बताया जा रहा है कि नहाते समय किशन गहरे पानी में चला गया। पहले तो दोस्त समझ नहीं पाए, जब तक समझे और बचाने का कुछ जतन करते तब तक वह नदी के गहराई में समा चुका था। इससे सहमे उसके साथी बाहर निकले और मदद की गुहार लगाने लगे।
विज्ञापन
घटना की सूचना गांव में पहुंची और स्थानीय पुलिस को सूचना देते हुए आसपास के गोताखोर किशन की तलाश में जुट गए। घंटों कड़ी मशक्कत के बाद के बाद नदी से बाहर निकाला गया। कुछ लोग मृत बता रहे थे। इसी बीच इकट्ठा भीड़ ने बताया कि किशोर की सांसें चल रही है और वह जिंदा है। इसके बाद परिजन पीएचसी बेवा ले गए, जहां डाॅक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर लाए और अंतिम संस्कार कर दिया। मौत के बाद से जहां परिवार को रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मृतक के चाचा बद्री प्रसाद की ओर से तहरीर मिली कि परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाह रहे थे। इसपर पंचनामा कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।