{"_id":"617984df5a438d51ab264738","slug":"youth-drowned-in-river-missing-siddharthnagar-news-gkp414451790","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में डूबा युवक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में डूबा युवक लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नदी में डूबा युवक लापता
बर्डपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहाना बाजार के पास कूड़ा नदी में बुधवार को नहाने गया युवक डूब गया। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कर रही है।
मोहाना बाजार निवासी 20 वर्षीय विक्की बुधवार को घर से बिना बताए कूड़ा नदी में नहाने के लिए मोहाना बाजार के पास पहुंचे थे। विक्की नदी में नहाने लगे। उसी बीच वह गहरे पानी में डूबने लगे। विक्की को डूबते देख वहां मौजूद कुछ मछुआरों ने उनकी तलाश की। हालांकि विक्की का पता नहीं चल पाया।
घटना की जानकारी होने पर गांव के काफी लोग मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पाकर मोहाना थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और एनडीआरफ टीम की मदद से नदी में डूबे युवक की तलाश कराई। देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका था।