{"_id":"6a5a74ae7c0246436d09a1d2","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-body-found-hanging-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-161398-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, फंदे से लटका मिला शव
Sat, 18 Jul 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
गोल्हौरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोल्हौरा गांव में शुक्रवार को एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कमरे में छत के कुंडे से साड़ी से बने फंदे के सहारे शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, गोल्हौरा गांव निवासी शिवा पांडेय (20) पुत्र ओमप्रकाश पांडेय घर में कमरे की छत के कुंडे में साड़ी का फंदा लगाकर लटक गया। परिजनों को हादसे की जानकारी तब हुई जब वह किसी काम से उसके कमरे में पहुंचे और उसे फंदे से लटका देखा। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष रामदेव का कहना है कि मृतक के पिता ने दोपहर करीब 11 बजे सूचना दी थी। इसके आधार पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।