{"_id":"5e0cd0d08ebc3e880072a120","slug":"youth-celebrated-new-year-siddharthnagar-news-gkp3355376146","type":"story","status":"publish","title_hn":"ए साल की जश्न में डूबा जनपद, वर्ष 2020 का हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ए साल की जश्न में डूबा जनपद, वर्ष 2020 का हुआ स्वागत
विज्ञापन
उद्यान पार्क में नए साल के पहले दिन जबरदस्त उत्साह रहा।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
नये साल के जश्न में डूबा जिला, 2020 का हुआ आगाज
एक-दूसरे को लोगों ने दी मिलकर बधाई, जिला उद्यान पार्क में रही युवाओं की भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। संगीत की धुन, शोर-शराबा और नये साल के उत्साह भरे इंतजार के बीच जैसे ही घड़ी की सुई ने 12 बजाए, धमाल अपने परवान पर पहुंच गया। आतिशबाजी ने आसमान को रंगीन बना दिया। हैप्पी न्यू ईयर कहकर लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। शहर समेत पूरे जनपद के लोग नए साल के जश्न में डूब गए।
मौका था वर्ष 2019 की विदाई और नववर्ष 2020 के आगमन का। जिला मुख्यालय समेत प्रमुख कस्बों, चौराहों पर 2020 के नये साल के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे थे। पूरे जोश व उत्साह के साथ वर्ष 2020 का स्वागत किया। रात में धुंध, कोहरे व कड़ाके की ठंड के बीच युवाओं ने खुलकर मौज मस्ती की। शहर के रेस्टोरेंट, होटलों पर लोगों की भीड़ रही। कार्यक्रम स्थलों को बैलून व रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। जगह-जगह पटाखे फोड़े गए। मिठाइयां खिलाकर खुशी मनाई। कई स्थानों पर जमकर डांस का आनंद लिया। मुख्यालय पर उद्यान विभाग व वन विभाग के पार्क समेत कपिलवस्तु में नये साल के आगमन की खुशी में लोगों ने खूब मस्ती की। नये साल के जोश में युवा डीजे की धुन पर फिल्मी गीतों पर झूमते नजर आए। महिलाएं, कपल, युवतियां और बच्चों ने खूब आनंद लिया।
सोशल मीडिया पर चला बधाइयों का दौर
12 बजते ही मोबाइल की घंटिया ट्रिन-ट्रिन करने लगीं। व्हाट्सएप पर भी बधाइयों का दौर शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर बधाई, नव वर्ष मंगलमय हो, नये साल की हार्दिक बधाई जैसे मैसेज पोस्ट किए गए। व्हाट्सएप से लेकर फेसबुक, टिवटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक-दूसरे को मैसेज देने का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा।