फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Youth beaten to death, three arrested including elder father

Siddharthnagar News: युवक की पीटकर हत्या, बड़े पिता समेत तीन गिरफ्तार

Sun, 23 Feb 2025 10:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Youth beaten to death, three arrested including elder father
आदर्श मिश्रा। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के रेहरा गांव में शनिवार देर रात एक युवक की उसके बड़े पिता ने पत्नी और बेटे के साथ मिलकर बेरहमी से पिटाई कर दी। इसमें उसकी मौत हो गई। उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करके गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोग जमीन के विवाद में यह वारदात होने की बात कह रहे हैं। वहीं, मृतक के पिता की तहरीर में जमीन का विवाद नहीं बताया गया है, लेकिन एक वीडियो में उन्होंने कहा कि दो अन्य भाइयों के बीच जमीन का विवाद था। उनका बेटा दूसरे भाई के लड़के साथ गया था, उसमें उनके बेटे को मार दिया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के रेहरा गांव निवासी महेंद्र प्रताप नारायन मिश्र के अनुसार उनका पुत्र आदर्श मिश्र (25) हादसे में घायल गांव के ही एक व्यक्ति का इलाज करवाने गया था। घर लौटते समय गांव के मोड़ पर घात लगाकर बैठे नागेंद्र प्रताप नारायन मिश्र, उनका पुत्र अरिन उर्फ आर्यन मिश्र और पत्नी कात्यानी मिश्र ने रुकने का इशारा करते हुए लोहे की रॉड और लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ में मौजूद भतीजे ने बीच- बचाव की कोशिश करने के साथ हम लोगों को और पुलिस को जानकारी दी। जब तक मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ पड़ा था। यह लोग उसे पीट रहे थे।

इसके बाद घायल आदर्श को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इनकी पिटाई से जान चली गई है। उन्होंने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed