फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Youth attacked with sharp weapon, FIR registered

Siddharthnagar News: युवक पर धारदार हथियार से हमला, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 01 Apr 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 01 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Youth attacked with sharp weapon, FIR registered
पथरा पुलिस की गिरफ्त में मित्र को चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी। संवाद
भवानीगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम धौरहरा निवासी महबूब (24) पर धारदार हथियार से हमले का मामला सामने आया है। एसओ ने बताया कि आकाश निवासी निवासी धौरहरा थाना भवानीगंज और दो अन्य अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। हमले का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, ग्राम धौरहरा निवासी महबूब (24) मंगलवार रात करीब आठ बजे भवानीगंज कस्बे से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान मंगलपुरवा नहर के पास पहले से घात लगाए तीन लोगों ने उसे घेर लिया और धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल युवक ने बताया कि हमलावरों में एक युवक ने मास्क पहन रखा था, जिसे मास्क हटाने पर उसने पहचान लिया। वह उसके ही गांव का रहने वाला आकाश है।
विज्ञापन

युवक के अनुसार, तीन लोगों ने मिलकर उस पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा ले गए, जहां उसका उपचार किया गया। फिलहाल हमले के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed