फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Young man who went to take bath in Budhi Rapti river drowned

Siddharthnagar News: बूढ़ी राप्ती नदी में नहाने गया युवक डूबा

Mon, 25 Mar 2024 08:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 08:42 PM IST
विज्ञापन
Young man who went to take bath in Budhi Rapti river drowned
- गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन


- त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के छगड़िहवा गांव का है मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के छगड़िहवा गांव के पास से गुजरने वाली बूढ़ी राप्ती नदी के घाट पर नहाते समय सोमवार को एक युवक डूब गया। साथ में आए तीन लड़कों ने घाट पर मौजूद अन्य ग्रामीणों को डूबने की जानकारी दी। ग्रामीण जब तक पहुंचते युवक पानी में लापता हो गया।
मौके पर पहुंची त्रिलोकपुर पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी थी। दोपहर तीन बजे तक युवक का पता नहीं चला था।

इटवा थाना क्षेत्र के कपिया नकटी गांव निवासी विकास उर्फ सत्यम दुबे (20), रिषभ द्विवेदी (18) व अमन दुबे (20) सोमवार को त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के मुडिला बक्शी गांव में रिश्तेदारी में आए थे। दोपहर को तीनों लड़के मुडिला बक्शी निवासी सिवेश मिश्र (19) के साथ त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के छगडि़हवा गांव के पास से गुजरने वाली बूढ़ी राप्ती नदी के घाट पर आए हुए थे। चारों लड़के नदी में नहाने के लिए कूदे और नहाते समय विकास उर्फ सत्यम दुबे पुत्र रामजी दुबे गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया, जबकि तीन लोग बाहर निकले और नदी के घाट पर मौजूद अन्य ग्रामीणों को जानकारी दी कि नहाने गया एक लड़का नदी में डूब गया हैं। उसे बचा लीजिए, इसी बीच घाट पर मौजूद गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

त्रिलोकपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार टीम के साथ मौके पहुंच गए और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की, लेकिन दोपहर तीन बजे तक कोई पता नहीं चल सका। इस संबंध में थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद हम लोग मौके पर पहुंच गए थे। गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

मुडिला बक्शी गांव से सात किलोमीटर दूरी पर है घटना स्थल

मुडिला बक्शी गांव से घटना स्थल करीब सात किलोमीटर दूर है। यहां से बाइक से चलकर सभी लोग वहां गए और परिवार के किसी सदस्य को पता तक नहीं चला। डूबने की जानकारी मिलने के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, जानकारी के बाद परिवार के सदस्य घटना स्थल पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed