फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Young man's death, wife accused of murder

युवक की मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 27 Jun 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Young man's death, wife accused of murder
युवक की मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन

खेसरहा। थाना क्षेत्र के कुडजा गांव में रविवार को संदिग्ध हाल में एक युवक की मौत हो गई। छत पर रखी ईंट के सहारे साड़ी के फंदे से गली में लटका हुआ उसका शव मिला। युवक की पत्नी ने ससुर, जेठ और सास पर हत्या का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
क्षेत्र कुड़जा गांव निवासी हरिशंकर (28) के बाबा तीरथ के मुताबिक हरिशंकर दो-तीन दिनों से खाना नहीं खाए थे। रात करीब आठ बजे उनको खाना खिलाया गया। इसके बाद वह सोने चले गए। सुबह उनका शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। परिजन बिना किसी को सूचना दिए शव को नीचे उतार दिए। मृतक की पत्नी सरिता ने खेसरहा थाने में तहरीर देकर अपने ससुर, सास और जेठ पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के समय हरिशंकर की पत्नी अपने मायके मोहना थाना क्षेत्र के बेलटीकर टोला बेलौहा में थी।
विज्ञापन

घटना की सूचना पाते ही वह अपने परिजनों के साथ अपने ससुराल कुड़जा पहुंच गईं। सरिता गर्भवती भी हैं। उनका कहना है कि उनके पति से और परिवार के लोगों में प्रतिदिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। उनका कहना है कि उनके पति के गले से सिर तक कुल सात जगहों पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाए। थानाध्यक्ष खेसरहा अशोक कुमार वर्मा ने बताया की सरिता ने अपनी सास, ससुर और जेठ पर हत्या का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed