{"_id":"670d718acd239184b70c79c4","slug":"young-man-hit-by-vehicle-dies-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-125668-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: युवक को वाहन ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: युवक को वाहन ने मारी टक्कर, मौत
Tue, 15 Oct 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 15 Oct 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के चेतिया मार्ग पर नकथर गांव के पास रविवार देर शाम को मजदूरी कर घर लौट रहे युवक को अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के खरगवार गांव निवासी राजकुमार गौतम (23) पुत्र विहारी प्रसाद शोहरतगढ़ में मेहनत मजदूरी करता था। वह रविवार देर शाम मजदूरी कर घर लौट रहा था। अभी नकथर गांव के पास पहुंचा था कि नकथर से शोहरतगढ़ की तरफ जा रही चार पहिया अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे वह जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़ा परिवार के लोग इसको दवा के लिए शोहरतगढ़ एक निजी अस्पताल पर ले गए। यहां से रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग इसको जिले के एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां पर डाॅक्टर ने उसको देखकर मृत्यु घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची शोहरतगढ़ थाने की पुलिस ने लाश का पंचनामा बनवाकर शव को पीएम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी का कहना है कि नकथर गांव के पास खरगवार गांव के राजकुमार गौतम को चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दी थी। जिससे उसकी मृत्यु हो गई है। परिवार के लोगों के कहने के आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।ं