{"_id":"67e197866759a47aeb016140","slug":"young-man-dies-under-suspicious-circumstances-body-found-in-the-room-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-134606-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, कमरे में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, कमरे में मिला शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ी। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के नादेपार चौराहे पर रविवार देर रात को एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कमरे में वह मृत पाया गया है। उसकी पत्नी हत्या की आशंका जता रही है, लेकिन देर शाम तक इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी। पंचनामा के आधार पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया है। बताया जा रहा है कि पत्नी से विवाद हुआ था, इसके बाद वह दो दिन पहले ही मायके चली गई थी।
जोगिया कोतवाली क्षेत्र के नादेपार गांव निवासी राजकुमार (28) पुत्र चंन्द्रवली नादेपार चौराहे पर रहता था। उसी में कुटाई और गेहूं पीसने वाली मशीन भी लगा रखी है। बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात करीब आठ बजे दुकान बंद थी। वह जब बाहर नहीं निकला तो लोगों ने आवाज दी। वह नहीं निकला तो आसपास के लोग एकत्र हो गए, लोगों ने जब पीछे से जाकर देखा तो पीछे का दरवाजा खुला था। लोगों ने अंदर जाकर देखा तो वहां अंदर अंधेरा था और राजकुमार मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।
किसी ने इसकी सूचना जोगिया कोतवाली पर दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और लोगों से पूछताछ की और इसकी सूचना मृतक की ससुराल में दी। जानकारी होने के बाद उसकी पत्नी अंजनी भी पहुंच गई। पुलिस ने लाश का पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि इस मामले में देर शाम कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रभारी कोतवाल जोगिया चंद्रशेखर पांडेय ने बताया कि जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए।