{"_id":"635a035d92c0b3741f59c5df","slug":"young-man-dies-after-attacked-with-knife-during-dance-at-dj","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: डीजे पर डांस के दौरान चाकू से हमला, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: डीजे पर डांस के दौरान चाकू से हमला, युवक की मौत
Thu, 27 Oct 2022 09:36 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 27 Oct 2022 09:36 AM IST
सार
शहर कोतवाल तहसीलदार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। किस ने हमला किया इसकी जांच चल रही है। जल्दी हमला करने वाला पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर समाचार।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले के सदर थाना क्षेत्र के बेलहिया मंदिर के पास बुधवार रात तकरीबन तीन बजे मूर्ति विसर्जन के बीच डीजे पर डांस कर रहे एक युवक पर किसी ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन जारी है, घटना की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी रात में ही मौके पर पहुंच गए थे।
क्षेत्र के मुडिला गांव निवासी राहुल वर्मा 18 वर्ष पुत्र सुरेश वर्मा गांव से निकल रही मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन के लिए जमुआर नाले पर जा रहा था। मूर्ति के साथ डीजे पर डांस चल रहा था। एक के बाद एक कई डोले साथ में थे। रात तकरीबन तीन बजे ढोला बबेलहिया मंदिर के पास पहुंचा था।
डीजे पर डांस चल रहा था। इसी बीच किसी ने राहुल पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। जानकारी मिलते ही जेल चौकी प्रभारी शशांक कुमार सिंह, सदर कोतवाल तहसीलदार सिंह मौके पर पहुंच गए। उसके बाद उसे जिला अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं हमला किसने किया और कब किया, यह पता नहीं चल सका है। रात में ही सीओ सदर अखिलेश कुमार वर्मा सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।