फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   X-ray can be done till 8 pm

Siddharthnagar News: घबराएं नहीं, अब रात आठ बजे तक करा सकते हैं एक्स-रे

Tue, 04 Jul 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 04 Jul 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
X-ray can be done till 8 pm
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में अब आठ बजे तक हो गई एक्स-रे जांच की सुविधा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे के लिए अब मरीजों को भटकना नहीं होगा। क्योंकि अब दोपहर दो बजे के बजाए रात आठ बजे तक एक्स-रे करा सकेंगे। हादसे का शिकार होकर इमरजेंसी वार्ड में आने वाले मरीजों की सहूलियत को देखते हुए समय बढ़ा गया है। इससे ओपीडी में दोपहर तक पहुंचने वाले मरीजों को भी लाभ मिलेगा। क्योंकि देर होने के बाद भी आसानी से एक्स-रे करा सकेंगे।

जिला अस्पताल के माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में तब्दील होने के बाद लगातार सुविधाओं में इजाफा होने लगा है। अभी तक मेडिकल कॉलेज में दोपहर दो बजे तक एक्स-रे जांच होती थी। इस दौरान ओपीडी के ही मरीजों की भीड़ हो जाती थी। वहीं, दो बजे के बाद हादसे का शिकार होकर आने वालों का तत्काल एक्स-रे नहीं हो पाता था। इसके लिए या तो वह सुबह तक का इंतजार करते थे या फिर कहीं प्राइवेट में जांच कराने के लिए जाते थे। जांच का समय बढ़ाने के लिए प्राचार्य की ओर से शासन को पत्राचार किया गया था।
विज्ञापन

अनुमति मिलने के बाद रात आठ बजे तक जांच की सेवा शुरू हो गई है। ऐसे में अब मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा। इससे ओपीडी में दिखाने वाले मरीज भी देर होने के बाद भी आसानी से जांच करवा सकेंगे। वहीं, हादसे में घायल होते हैं तो भी जांच के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। चिकित्सक के लिखते ही जांच हो जाएगी और समय से उपचार शुरू हो जाएगा। आंकड़ों पर गौर करें तो पहले दोपहर दो बजे तक 200 से अधिक एक्स-रे जांच होती थी। जिसका दायरा बढ़कर अब 300 तक पहुंच जाएगा। इससे मरीजों को बड़ा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में प्राचार्य डॉ. एके झा ने बताया कि मरीजों का आसानी से जांच हो सके। इसे ध्यान में रखते हुए जांच का समय बढ़ा दिया गया है, जिसका मरीजों क लाभ मिल रहा है।


---

सिटी स्कैन जांच 24 घंटे करने पर विचार

मरीजों की भीड़ और रात व देर शाम आने वाले मरीजों का समय से सिटी स्कैन जांच हो सके। इसके लिए प्राचार्य ने 24 घंटे जांच सेवा शुरू करने की पहल की है। इस संबंध में संबंधित कंपनी को पत्राचार किया है। वहां से अनुमति मिलने के बाद सुविधा शुरू हो जाएगी। जिससे मरीजों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed