फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   worshiped goddess durga on navami

मंदिरों में गूंजा या देवी सर्वभूतेषु... पंडालों में झूमे भक्त

Tue, 04 Oct 2022 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
worshiped goddess durga on navami
शहर में स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
मंदिरों में गूंजा या देवी सर्वभूतेषु... पंडालों में झूमे भक्त
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नवरात्रि की नवमी तिथि मंगलवार को प्रमुख देवी मंदिरों व पूजा पंडालों में दर्शन, पूजन करने वालों का तांता लगा रहा। मंदिरों में ...या देवी सर्वभूतेषु... के मंत्रोच्चार के बीच हवन और कन्या पूजन किया गया। शाम होते ही श्रद्धालुओं की टोली ने पूजा पंडालों का रुख कर लिया। पंडालों के समीप रात में दुधिया रोशनी के बीच मेले जैसे दृश्य रहा।
शहर के श्री सिंहेश्वरी मंदिर में सुबह ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए। पुरोहितों ने पहले ही हवन कुंड बना लिया था और भक्तों की टोली बारी-बारी से हवन-पूजन करती रही। वहीं भगवती के दर्शन के लिए भक्तों का तांता नहीं टूटा।
विज्ञापन

जोगिया प्रतिनिधि के अनुसार, जोगिया क्षेत्र जोगिया गांव स्थित योगमाया मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु नंगे पांव पहुंचे, जबकि महिला भक्तों की टोली देवी गीत गाते पहुंची। मंदिर परिसर में दिन भर चहल-पहल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार, सुबह से दुर्गा मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों और पूजा पंडालों में देवी पूजा की धूम रही। तहसील क्षेत्र के मां काली स्थान गालापुर, पंचायती मंदिर डुमरियागंज, रामलीला मैदान स्थित शिव मंदिर सहित दुर्गा मंदिर भारतभारी, देईंपार, हल्लौर, बेवा सहित क्षेत्र के विभिन्न गांव और चौराहों पर स्थापित मां दुर्गा पूजा पंडालों में सुबह से देर शाम तक भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी ।
शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, पल्टादेवी मंदिर सहित अन्य स्थानों पर श्रद्धालुओं ने देवी के नौवें रूप की पूजा के बाद हवन किया। कन्याओं को भोजन, उपहार व दक्षिणा दी। पल्टादेवी मंदिर, शोहरतगढ़ के भिरंडा समय माता स्थान व शोहरतगढ़ कस्बा, चिल्हिया, करौंदा बाजार समेत गांवों व चौराहों पर माहौल भक्तिमय दिखा। कन्याओं का पूजन कर भक्तों ने मइया की चुनरी भेंट की और उन्हें प्रसाद ग्रहण कराया। परसिया, महदेवा नानकार, चिल्हिया, देवकलीगंज, खुरहुरिया, गौहनिया, लुचुइया, बेलवा महदेवा, खरगवार, जमुनी, कटया, सियाव नानकार, नियाव नानकार, दत्तपुर, गौरा बाजार, टेकनार, मुडिला बुजुर्ग, गुजरौलिया, आदि गांवों में मां के जयकारों के साथ वैदिक मंत्र गूंजते रहे।
देर रात तक भक्तों ने किए देवी के दर्शन
शहर के सिद्धार्थ तिराहा, रेलवे स्टेशन रोड पर पंडालों में दर्शनार्थियों की संख्या अधिक रही। मेले में लगे झूलों का बच्चों के साथ बड़ों ने भी लुत्फ उठाया।
पकड़ी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, पकड़ी बुढ़नइया जम्हिरिया, बभनी बाजार, भैसहवा बैजनथा, लमुइया, धनगढ़िया रेहरवा, पिंपरी लार्वा, जोगी बारी, बरैनिया, मेहनौली आदि जगहों पर पंडालों में हवन-पूजन हुआ। पकड़ी पिंपरी में भंडारे का आयोजन किया गया।
पथरा प्रतिनिधि के अनुसार, पथरा कस्बे में स्थापित सार्वजनिक दुर्गा कमेटी की तरफ से स्थापित दुर्गा प्रतिमा देखने दूर-दराज के लोग भी पहुंच रहे हैं। नवयुवक दुर्गा पूजा समिति में लोगों ने हवन व कन्या पूजन किया। सेहरी बुजुर्ग, बिशुनपुरवा, कम्हरिया, बुजुर्ग टेढ़िया चौराहा, गौरा गढ़, मनिकौरा तिवारी, बनकटा कोटिया, गड़ोरी कोरिया, रघुबीर सिंह भग्गोभार आदि गांवों के पंडालों में दुर्गा पूजा की धूम रही।
बिस्कोहर प्रतिनिधि के अनुसार, मां के उपासकों ने हवन-पूजन के साथ नवरात्रि व्रत का समापन किया। मंदिरों, पूजा पंडालों से लेकर घरों में दिन भर हवन पूजन चलता रहा।

एक दशक बाद हुई पूजा
सकारपार। खेसरा विकास खंड की ग्राम पंचायत सिसहनिया में सोमवार रात अष्टमी तिथि को महिलाएं अपने कुल देवता की पूजा कीं।
यहां की परंपरा के अनुसार प्रथम बार आश्विन (क्वार) मास के शुक्ल पक्ष में एवं दूसरी बार माघ के शुक्ल पक्ष में पूजा की जाती है। यहां संतान पैदा होने पर एवं उनके विवाह के लिए विशेष रूप से कुल देवता की पूजा की जाती है। किसी का निधन हो जाने पर यह पूजा एक वर्ष तक नहीं की जाती है। परिवार के मुखिया राधे रमण उपाध्याय ने बताया कि इस बार एक दशक बाद कुलदेवता की पूजा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed