{"_id":"62d5a23fc6572f4e001ef4ad","slug":"worship-in-shiv-temple-siddharthnagar-news-gkp4441332129","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवालयों में हर-हर महादेव की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवालयों में हर-हर महादेव की गूंज
विज्ञापन
शहर के सिंघेश्वर मंदिर पर सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक करती श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवालयों में हर-हर महादेव की गूंज
- सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में भोर से ही जुटने लगे थे श्रद्धालु
- जिले के विभिन्न नदियों से जलभर कर किया पूजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सावन के सोमवार के दिन शहर से गांव तक के मंदिरों में हर-हर महादेव की गूंज सुनाई देती रही। लोग भोर से ही शिवालयों में जल चढ़ाने के लिए पहुंचने लगे थे।
भक्तों ने कांवड़ यात्रा निकालकर हर-हर महादेव का जयकारा लगाते हुए शिव मंदिरों में पहुंचकर जलाभिषेक किया। इस बीच जिले के सभी नदियों के तट पर पुलिस सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे।
शहर के सिंहेंश्वरी मंदिर स्थित शिवालय, पुरानी नौगढ़ स्थित शिव मंदिर, शिवपुरी कॉलोनी व रामनगर स्थित मंदिर में श्रद्धालुओं ने सोमवार सुबह जलाभिषेक कर पूजन किया। उसका, बर्डपुर, लोटन व जोगिया आदि क्षेत्रों में भी भक्तों ने जल चढ़ाया।
विज्ञापन
बांसी प्रतिनिधि के अनुसार संस्कार मित्र मंडली की तरफ से कांवड़ यात्रा निकाली गई और नगर के सभी मंदिरों पर जाकर जलाभिषेक किया गया। मंडली के संरक्षक हरिशंकर चौरसिया के नेतृत्व में पटेल नगर स्थित सुरसा मंदिर पर सभी शिवभक्त एकत्रित हुए। राप्ती नदी में स्नान करने के बाद मंदिरों में जल चढ़ाया। इस दौरान अंबिकेश श्रीवास्तव, रामशरण मौर्य, विष्णु जायसवाल सोनू, आनंद मणि त्रिपाठी, आदित्य राज सोनी, अजय वर्मा, आलोक अग्रहरी आदि मौजूद रहे।
इटवा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के डोमसरा, महतिनिया, नबेलवा, इटवा वन, सकतपुर, कटेश्वरनाथ स्थित शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। कटेश्वरनाथ में रविवार रात से ही भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी।
डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार प्राचीन शिव मंदिर भारतभारी, देईंपार, भानपुररानी, बेवा चौराहा स्थित शिवमंदिर पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजन किया। कांवड़ियों ने डुमरियागंज स्थित राप्ती नदी के तट से जल भरकर सिद्धेश्वर नाथ मंदिर और बेवा चौराहा स्थित मंदिर में जलाभिषेक किया। इस दौरान ग्राम प्रधान भटगवा विष्णु श्रीवास्तव, उदय भान अग्रहरि, विशाल अग्रहरी, मनोज यादव, श्याम सुंदर, प्रकाश अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
पकड़ी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार पिपरी बाजार, मेहनौली, पकड़ी, बभनी, भटमला, जखौलिया, सेखुइया, बउरहवा बाबा मंदिर में लोगों ने जलाभिषेक किया। बिजौरा प्रतिनिधि के अनुसार बाबा डुमेश्वरनाथ मंदिर, भड़रिया, पिपरा कानूनगो, तरहर, जुड़िकुइया व बिजौरा में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
बांसी घाट पर मुस्तैद रही एनडीआरएफ टीम
स्नान एवं जल भरने के लिए बांसी के राप्ती नदी के रानी लक्ष्मी मोह भक्त समेत अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने से अतिसंवेदनशील स्थिति हो जाती है। प्रशासन ने यहां पर 11 एनडीआरएफ की टीम तैनात कर रखी थी।