{"_id":"69d17e1e2b1fb0dded0d29f4","slug":"work-at-the-sub-post-office-was-stalled-for-the-entire-day-due-to-server-failure-siddharthnagar-news-c-208-1-deo1019-178674-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: उप डाकघर में सर्वर फेल होने से दिनभर ठप रहा कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: उप डाकघर में सर्वर फेल होने से दिनभर ठप रहा कामकाज
विज्ञापन
खुखुंदू। सर्वर फेल होने से उप डाकघर खुखुंदू और इसके अंतर्गत आने वाले 11 सहायक डाकघरों में भी शनिवार को दिनभर लेनदेन समेत अन्य सारा कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। जिससे खाताधारकों को काफी परेशानी हुई। सुबह दस बजे से लेकर पांच बजे शाम तक पूरी तरह से सर्वर फेल रहा है। इससे डाक भी प्रभावित रहा।
जानकारी के अनुसार खुखुंदू उप डाकघर से 11 सहायक डाकघर बैदौली, बैकुंठपुर, बड़हरा, बीजापुर, जैतपुरा, करौंदी, मझवलिया, परसिया मिश्र, नूनखार, पिपरा शुक्ल, सल्हपुर संचालित होता है। बताया जा रहा है कि शनिवार को जबसे उपडाकघर खुला तबसे लेकर पांच बजे शाम तक पूरी तरह से सर्वर फेल रहा। नतीजा लेनदेन का का पूरी तरह प्रभावित रहा। उधर, उप डाकघर पर पहुंचे खाताधारक दिनभर सर्वर आने का इंतजार करते-करते थकहार कर घर चले गये। इसके चलते डाक भी प्रभावित रहा। हालांकि मोबाइल नेटवर्क के माध्यम से दोपहर में किसी तरह डाक का काम निपटाया गया। डाकपाल विपिन कुमार का कहना है कि सर्वर फेल होने से लेनदेन का काम पूरी तरह ठप रहा है। पांच बजे शाम को सर्वर की समस्या ठीक होने पर रुककर जरुरी काम निपटाया गया।