फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Woman's body found dumped in canal

Siddharthnagar News: अर्धनग्न अवस्था में नहर में उतराया मिला महिला का शव

Tue, 19 Sep 2023 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 19 Sep 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found dumped in canal
शव की ​शिनाख्त करती पुलिस
सिद्धार्थनगर। पथरा थाना क्षेत्र के कम्हरिया खुर्द गांव में स्थित सरयू नहर की पुलिया के पश्चिम में सोमवार को एक महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में पानी में उतराया हुआ मिला है। पुलिस ने शव की पहचान की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देखने में देखने में मृतका लगभग 32 वर्ष लग रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र के कम्हरिया खुर्द सरयू नहर की में शाखा की पटरी से कुछ राहगीर सोमवार सुबह गुजर रहे रहे थे। अचानक उनकी नजर नहर में बह रहे शव पर पड़ी। तत्काल उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। महिला के हाथ में टैटू गुदे थे, जिस पर अंग्रेजी में रंजीत लिखा था। पेटीकोट और ब्लाउज शरीर पर थे। किंतु साड़ी नहीं थी, मांग में सिंदूर व कान व नाक में आभूषण भी थे। काफी कोशिश के बाद पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव 10-12 घंटे पूर्व का लग रहा है। आसपास के थानों में पहचान के लिए सूचना दे दी गई है। हम अपने क्षेत्र में भी आरक्षियों के माध्यम से पहचान करवा रहे हैं। फिलहाल अभी तक शिनाख्त नहीं हो पायी है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed