{"_id":"62b8942b12860c066e51b561","slug":"woman-s-death-dowry-murder-case-registered-siddharthnagar-news-gkp4417288123","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत, दहेज हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत, दहेज हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की मौत, दहेज हत्या का केस दर्ज
बिस्कोहर/कठेला। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के पिपरहवा गांव में रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। कमरे में छत के कुंडे के सहारे फंदे से लटका महिला का शव मिला। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के गौरडीह गांव के टोला अहिरडीह निवासी मंगल यादव ने अपनी पुत्री लक्ष्मी (22) की शादी करीब सात साल पहले कठेला समय माता थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बैरिया खखरा के टोला पिपरहवा निवासी राम विलास यादव के साथ की थी। वर्ष 2021 में वह गौना में अपनी ससुराल पिपरहवा आई थी। रविवार सुबह कमरे में छत के कुंडे के सहारे फंदे से लटकता हुआ उसका शव मिला। यह जानकारी मोहल्ले के लोगों को हुई तो भीड़ एकत्र हो गई।
इसी बीच मृतका के घरवालों को सूचना दी गई और वे भी मौके पर आ गए। मृतका के पति ने मामले की सूचना कठेला पुलिस को दी। घटना की सूचना पाते ही प्रभारी निरीक्षक सौदागर राय टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लक्ष्मी के भाई शिवचरन यादव ने कठेला पुलिस को तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर मृतका के पति राम विलास, ससुर धुप्पन यादव, सास व ननद पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिव चरन यादव ने तहरीर दी है। लक्ष्मी की ससुराल के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगा है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।