{"_id":"614a09bd8ebc3e5a6743b7af","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-train-siddharthnagar-news-gkp410068545","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट से महिला की मौत
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट से महिला की मौत
परसा। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर परसा-महादेव बुजुर्ग रेलवे स्टेशन के बीच मंगलवार को ढेबरुआ थाना क्षेत्र के उतरौला के सीवान में डेमो ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के उतरौला के सीवान में गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर परसा- महादेव बुजुर्ग रेलवे स्टेशन के बीच मंगलवार को शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के खरिकौरा की रहने वाली नीलम (25) वर्ष पत्नी धर्मराज मौर्या ट्रेन की चपेट में आ गईं। परिजनों के मुताबिक वह अपनी ससुराल से नाराज होकर मायके सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र के बगियहवा टोले में जाने के लिए अपने दो वर्षीय पुत्र आर्यन को छोड़कर घर से निकली थीं। जब वह खरिकौरा से उतरौला होते हुए रेलवे लाइन पर पहुंची, तभी लगभग 3.48 बजे बढनी से गोरखपुर जाने वाली डेमो ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गईं।
इस दौरान महिला अपने सोने व चांदी के गहने भी साथ ले आई थी। तीन वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। इस संबंध में एसएचओ ढ़ेबरुआ ब्रह्मा गौड़ ने बताया कि शव की शिनाख्त करके पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।