फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Woman beaten for group loan installment

Siddharthnagar News: समूह लोन की किस्त के लिए महिला को पीटा

Sun, 27 Jul 2025 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten for group loan installment
 दुर्गावती
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने लोन की किस्त का भुगतान लेने आए व्यक्तियों पर गाली गलौज करते हुए मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
त्रिलोकपुर पुलिस को दी तहरीर में ग्राम डोकम अमया की दुर्गावती पत्नी सोमनाथ ने बताया कि उनके पति की तबीयत खराब थी। इसके लिए कुछ पैसों की आवश्यकता थी। उनके गांव में एक व्यक्ति कुछ साथियों के साथ आया और महिलाओं से इकट्ठा करके अपनी कंपनी का नाम बताकर लोन देने की बात कही।
विज्ञापन

कुछ महिलाएं जब लोन लेने के लिए तैयार हो गईं तो एक समूह में कम से कम पांच महिलाएं होने पर लोन देने की बात कही। गांव में चार महिलाएं तैयार हो गईं। इस बीच इन लोगों को मेरे पति के बीमार होने की बात पता चली, तो मुझे बुलावा कर लोन लेने की पेशकश की। सिलाई के नाम पर मुझे 35 हजार रुपये देने की बात कही। जबकि मैं सिलाई नहीं जानती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त लोगों की बातों में आकर मैं भी लोन लेने के लिए तैयार हो गई। इन सभी ने आधार कार्ड, मोटर कार्ड व बैंक पासबुक के साथ इटवा अपने ऑफिस पर बुलाकर दो हजार रुपये बीमा के नाम पर काटकर 33 हजार रुपये मेरे खाते में दिए और मेरा एक कार्ड बनाकर दिया। उसके बाद किस्त के रूप में 3400 की चार किस्त 13600 (तेरह हजार छह सौ) और 2660 रुपये की सात किस्त 18620 (अठारह हजार छह सौ बीस रुपये) अर्थात कुल 32,220 (बत्तीस हजार दो सौ बीस रुपये ) किस्त के रूप में वसूली कर ले गए।
मैं गरीब महिला हूं और लगभग पांच माह पूर्व जब किस्त नहीं जमा कर पाई तो यह लोग घर पर चढ़कर गाली गलौज देकर चले गए। अचानक 21 जुलाई को जब मैं घर पर अकेली थी, तब उक्त व्यक्ति अपने एक अन्य के साथ आया और मुझे गालियां देकर बाल खींचकर मारने लगा और किस्त मांगने लगे। मैं किसी तरह से जान बचाकर घर के अंदर भाग गई और दरवाजा बंद कर लिया।

उक्त लोगों ने घंटों घर के बाहर खड़े होकर गालियां दी और जान से मारने की धमकी भी दी। उनके जाने के बाद पति जो काम के सिलसिले में बाहर गए थे, उनको बुलाकर सारी बात बताई, तो पता चला कि उक्त लोग काफी दबंग और मनबढ़ किस्म के हैं, और भोले भाले लोगों को ब्याज पर पैसा देकर गुंडई से वसूली करते हैं।
इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष शिवाकांत राय ने बताया कि एसओ छुट्टी पर हैं। मामला जानकारी में नहीं है। वैसे दिखवाते जो भी होगा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed