{"_id":"671e7e840c91e9eaa203c599","slug":"wolf-chased-six-people-and-bit-them-injured-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-126418-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भेड़िए ने छह लोगों को दौड़ाकर काटा, जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भेड़िए ने छह लोगों को दौड़ाकर काटा, जख्मी
Sun, 27 Oct 2024 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 27 Oct 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
भेड़िए के हमले से घायल इनराखातून।
खेसरहा। स्थानीय थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांव में शनिवार देर शाम भेड़िए ने एक-एक करके बच्चों सहित छह लोगों पर हमला करके घायल कर दिया। इस हमले से गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। घायलों का परिजनों ने इलाज करवाया। इसके साथ ही वन विभाग को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के पचमोहनी गांव में लल्लर के दो बच्चे नूर मोहम्मद (7) व इनराखातून (3) गांव के बाहर खेल रहे थे। उसी समय वहां भेड़ियों का झुंड पहुंच कर हमला कर दिया। गांव की गीता देवी बच्चों को बचाने के लिए दौड़ी तो उस पर भी भेड़ियों ने हमला कर घायल कर दिया। इसी तरह एक दिन पहले कड़जहर गांव के रमेश एवं बतौरिया की एक महिला को खेत में काम करते समय हमला कर घायल कर दिया है। परिवार के लोगों ने घायलों का इलाज करवाया। वहीं, हमले के बाद क्षेत्रीय लोगों में दहशत बना हुआ है।
शनिवार को बेलवालगुनही गांव के प्रधान प्रतिनिधि सद्दाम शाह ने बताया कि इस घटना की सूचना वन विभाग के रेंजर को दिया। सूचना मिलते ही रेंजर भड़क गए और मुझसे अपशब्दों से बात करने लगे। इस बात को लेकर सद्दाम ने रेंजर के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। मामले की जांच करके कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में रेंजर सुशील कुमार ने कहा कि सारी सूचनाएं गलत हैं घटना कुत्तों से हुई है। अपशब्द कहने की बात गलत है।