फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   wire Underground

अंडरग्राउंड हो गया 11 हजार वोल्ट का तार

Sun, 08 May 2016 11:34 PM IST
Siddharth Nagar 
Siddharth Nagar  Updated Sun, 08 May 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
 wire Underground
बिजली विभाग की जानकारी के बिना 11 हजार वोल्ट का तार अंडरग्राउंड हो गया। अब विभाग अपना केबल ढूंढ रहा है। मामला डुमरियागंज नगर पंचायत क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह इंदिरानगर में स्थित सफा स्कूल के पास से 11 हजार का हाईटेंशन तार घरों के ऊपर से गुजरा है। इससे वहां के लोगों में तार के टूटने व किसी बड़े हादसे का डर हमेशा बना रहता है। नगरवासियों ने कई बार विद्युत विभाग से तार को ऊंचा करवाने की मांग की। लोगों की मांग को देखते हुए डुमरियागंज नगर पंचायत ने तार अंडरग्राउंड कराने का काम शुरू करा दिया, मगर इसके लिए बिजली विभाग से न तो अनुमति ली और न ही मानक के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन


बिना अनुमोदन के ही डुमरियागंज विद्युत उपकेंद्र से सफा स्कूल तक 400 मीटर 11 हजार वोल्ट का केबल बिछा दिया गया। दिसंबर 2015 से शुरू हुआ काम फरवरी 2016 में पूरा हो गया और इसमें करीब 16 लाख रुपये खर्च हुए। बिना अनुमति के हुए इस काम को लेकर नगर पंचायत के ईओ  विकास आनंद ने चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह कार्य पूर्व के ईओ ने शुरू कराया था, लेकिन जब उन्हें काम की जानकारी हुई तो उन्होंने काम को रुकवा दिया। ईओ ने भी माना है कि काम की अनुमति विद्युत विभाग से नहीं ली गई है। उधर, इस संबंध में डुमरियागंज विद्युत विभाग के एसडीओ आदित्य भूषण ने बताया कि नगर पंचायत ने मनमाने तरीके से केबल बिछवाने का काम किया है। विभाग से इसकी अनुमति नहीं ली गई है। इसलिए काम रोकवा दिया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed