फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Will get relief from jam..Vehicle stand will be built in the city

Siddharthnagar News: जाम से मिलेगी निजात.. शहर में बनेगा वाहन स्टैंड

Tue, 30 Jul 2024 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 30 Jul 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Will get relief from jam..Vehicle stand will be built in the city
शहर के हुसैनगंज में चिन्हित किया गया टैक्सी स्टैंड बनाने के लिए भूमि। संवाद
नगर के हुसैनगंज चौराहे के पास भूमि की गई चिह्नित, स्टैंड बनाने की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

स्थायी स्टैंड न होने से सड़क पर खड़ा करते है वाहन, होती है जाम की समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शहर में सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों से प्रतिदिन लग रहे जाम से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका ने स्टैंड बनाने की पहल शुरू कर दी है। तहसील एवं नगर पालिका प्रशासन की तरफ से स्टैंड के लिए शहर के हुसैनगंज चौराहे के पास भूमि चिह्नित की गई है। नौगढ़-गोरखपुर मार्ग पर स्थित इस भूमि पर नगर पालिका की तरफ से 30 लाख रुपये खर्च कर मिट्टी समतल करने समेत जनसुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी।
शहर से निकलने वाले नौगढ़-गोरखपुर, नौगढ़-बर्डपुर और नौगढ़-बांसी व शोहरतगढ़ मार्ग पर स्टैंड नहीं होने अधिकांश सवारी व निजी वाहन सड़क किनारे ही खड़े होते हैं। इससे शहर के सिद्धार्थ चौराहा समेत हाईडिल तिराहा, बांसी पेट्रोल पंप तिराहा आदि स्थानों पर प्रतिदिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। यहां तक कि शहर में दुकानों के सामने निजी वाहन एवं टैक्सियों के खड़े होने से शहरियों समेत राहगीरों को जाम से जूझना पड़ता है। इससे निजात दिलाने के लिए नगर पालिका एवं तहसील प्रशासन ने डेढ़ वर्ष पूर्व शहर के चारों तरफ से निकलने वाले मार्गों पर स्टैंड स्थापित करने की कार्रवाई शुरू की थी। जिसके तहत इन मार्गों पर शहर से बाहर स्टैंड के लिए भूमि चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी, जो बीच में ठप पड़ गई थी।
विज्ञापन

अब एक बार फिर से इस पर पहल करते हुए तहसील एवं नगर पालिका प्रशासन ने नौगढ़-गोरखपुर मार्ग पर स्टैंड के लिए भूमि का चिन्हांकन किया है। टैक्सी वाहनों के स्टैंड पर खड़े होने से जहां एक तरफ राहगीरों को जाम से मुक्ति मिलेगी, वहीं यात्रियों को आवागमन के लिए निर्धारित स्थल पर वाहन उपलब्ध होने से सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
स्टैंड पर रहेगी यह सुविधा
नगर पालिका की तरफ से स्टैंड पर वाहन चालकों के लिए पार्किंग की पर्याप्त जगह उपलब्ध कराने के साथ छाजन, पीने के लिए शुद्ध पानी, शौचालय आदि की सुविधा होगी। वहीं यात्रियों के लिए भी बैठने के साथ जिले समेत विभिन्न स्थानों पर आवागमन के लिए एक ही जगह पर वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित रहेगी। नगर पालिका के ईओ विंध्याचल का कहना है कि जल्द ही चिन्हित स्थल पर वाहन चालकों एवं यात्रियों के लिए जनसुविधा उपलब्ध कराने संबंधी कार्य कराते हुए स्टैंड का संचालन शुरू कराया जाएगा।
----------------
पूर्व में यहां भी बनने थे स्टैंड
तहसील प्रशासन एवं नगर पालिका की तरफ से डेढ़ वर्ष पूर्व शहर के अन्य बर्डपुर, सोहांस लोटन और बांसी एवं शोहरतगढ़ मार्गों पर भी स्टैंड स्थापित करने के लिए भूमि चिह्नित करने की कार्रवाई शुरू की गई थी। इनमें कुछ स्थानों पर भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई थी। इसके अलावा नौगढ़ तहसील परिसर में भी स्टैंड बनाने का प्रस्ताव था। जो कुछ दिनों में ही ठंडे बस्ते में चला गया था, जिससे शहरियों को आए दिन जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

-----------
ठेले वालों के लिए भी निर्धारित हुआ था स्थल
सिद्धार्थनगर। पूर्व में तहसील एवं नगर पालिका प्रशासन की तरफ से शहर में भ्रमण कर सब्जी, चाट व फल आदि बिक्री करने वाले ठेला दुकानदारों के लिए भी स्थल चिह्नित करने की कार्रवाई शुरू हुई थी। इनके लिए केंद्रीय विद्यालय के पास खाली पड़ी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर स्थल निर्धारित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। जिससे शहर में सिद्धार्थ तिराहा समेत अन्य स्थानों पर सड़क किनारे ठेला लगाने से लगने वाले जात से शहरियों को राहत मिल जाती, लेकिन यह व्यवस्था भी अधूरी रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed