फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   When wife requested, mother's bracelet was sold

Siddharthnagar News: बीवी ने फरमाइश की तो मां का कंगन बेच दिया

Mon, 24 Jun 2024 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 24 Jun 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
When wife requested, mother's bracelet was sold
बांसी क्षेत्र के देवरिया चमन में आयोजित हुआ मुशायरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बांसी। क्षेत्र के देवरिया गांव में दबिस्ताने ऊर्दू संस्था की ओर शनिवार रात ऑल इंडिया मुशायरा का आयोजन किया गया। मुशायरे की शुरुआत नात-ए-पाक से हुआ। मुशायरे का आगाज करते हुए मुजफ्फरनगर के शायरा खुर्शीद हैदर ने गैर परों पर उड़ सकते हैं, हद से हद दीवारों तक, अंबर पर तो वहीं उड़ेंगे जिनके अपने पर होंगे और बीवी ने फरमाइश की तो मां का कंगन बेच दिया..।
बेलाल सहारनपुरी ने मां बाप को आश्रम में पहुंचकर नई कार में कुत्ते घुमाने निकले पढ़कर समाज को आईना दिखलाने का काम किया। शाइस्ता सना ने हर एक आयात से बंदों को यह पैगाम मिलता है, इबादत से खुदा-ए-पाक का इनाम मिलता है, पढ़कर माहौल को संजीदा बना दिया। इसके बाद शायरा हाशिम फिरोजाबादी ने जिनके हाथों से तिरंगा न संभाला जाए, ऐसे नेताओं को संसद से निकाला जाए, पढ़कर लोगों में देश प्रेम की भावना जागृत किया। शायरा नदीम शाद पढ़ा वक्त तुम्हारा है जुल्म इतना करो बाद में जितना सहने में आसानी हो। शायरा शबा बलरामपुरी व शायरा अजम शाकरी ने गजल व गीत सुनकर श्रोता झूम उठे। शायरा जमील असगर एरुखसार बलरामपुरी आदि ने भी अपने कलाम को पढ़ा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता इरफान मालिक व संचालन शायरा नदीम फरुख ने किया। अंत में कार्यक्रम आयोजक अमीर हसन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सांसद जगदंबिका पाल, विधायक सैयदा खातून, मोनू दुबे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मो. इदरीश पटवारी, दबिस्ताने ऊर्दू के सदर अब्दुल रउफ चौधरी, मो. हारून, हुसैन अहमद, मो. हनीफ, अशफाक भाई छोटे, मुनीश, महताब मेकरानी आदि श्रोता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed