फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   When flood receded, infectious disease patients increased

Siddharthnagar News: बाढ़ हटा तो बढ़ गए संक्रामक बीमारी के मरीज

Tue, 23 Jul 2024 03:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 23 Jul 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
When flood receded, infectious disease patients increased
डुमरियागंज के दो सामुदायिक और पीएचसी पर बढ़ गई बुखार के मरीजों की तादाद
विज्ञापन


सर्दी जुकाम के साथ कई दिनों से है बुखार से पीड़ित

संवाद न्यूज एजेंसी

भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र में बाढ़ का कहर खत्म होने के बाद सोमवार को अस्पतालों में मरीजों के संख्या में इजाफा देखने को मिला। ब्लॉक क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में अधिकांश मरीज फंगस संक्रमण के साथ ही वायरल फीवर के दिखे। हालांकि अस्पताल में दवा और जांच की अच्छी सुविधा मिली। बाढ़ प्रभावित इलाकों में शिविर के बाद भी मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य महकमा और अलर्ट हो गया है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया भी बाढ़ की पानी का शिकार था। कई दिनों तक अस्पताल बंद था। तकरीबन दो लाख की आबादी के इलाज का जिम्मा है। बाढ़ या फिर अन्य मौसमी बीमारी बढ़ने के बाद यहां मरीजों की संख्या काफी बढ़ जाती है। बाढ़ का पानी हटने के बाद गांव में शिविर लगाया जा रहा है। अस्पताल पर मरीजों की संख्या और सुविधा के बारे में जानकारी लेने के लिए सुबह 11 बजे सीएचसी सिरसिया पहुंचे।
विज्ञापन

अस्पताल में मौजूद डॉ. एलबी यादव मरीजों को देखते मिले। क्षेत्र के पेंड़ारी मुस्तहकम गांव निवासी सोमई 65 साल वायरल फीवर व खांसी, जुकाम से पीड़ित थे, जिन्हें डॉक्टर ने ब्लड जांच कराने का सुझाव दिया। अस्पताल में स्थित लैब में जांच के बाद रिपोर्ट आने पर दवा देने के साथ ही गर्म पानी पीने, मच्छरों से बचाव का सुझाव देते हुए एक सप्ताह बाद पुन: दिखाने की बात कह वापस कर दिया गया। सुबह 11:15 बजे शाहपुर निवासी रवींद्र अपने दो साल के मासूम बच्चे आदित्य को दिखाने आए थे। जो चेहरे पर फोड़ा से पीड़ित था। डॉक्टर को दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॅाक्टर ने बताया कि बारिश व उमस भरी गर्मी के कारण फोड़े निकल रहे हैं। इंजेक्शन, दवा के साथ ही डीटालएय नीम के पत्ते को पानी में उबाल कर दिन में दो बार धुलने की सलाह दी। इस प्रकार से 50 से अधिक मरीज पहुंच चुके थे। इस दौरान डॉ. एलबी यादव ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने के कारण लोग बाढ़ के गंदा पानी से होकर आने-जाने के कारण, फंगस इंफेक्शन, वायरल फीवर के साथ सर्दी जुकाम, खांसी आदि की समस्या हो जाती है।
इस संबंध में अधीक्षक सीएचसी सिरसिया डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि अस्पताल में जरूरी दवाएं उपलब्ध है। बाढ़ प्रभावित गांवों में लगातार स्वास्थ्य टीमें शिविर के माध्यम से लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाओं का वितरण के साथ ही जल जनित बीमारियों से बचने के लिए जागरूक करने का काम कर रहे है।


---

बढ़े मरीज वायरल फीवर व एंटी एलर्जिक के बढ़े मरीज

भारतभारी। बेंवा सीएचसी पर इस दिनों मरीजों की संख्या बढ़ गई है। उमस भरी गर्मी के चलते मरीजों की संख्या में एका एक इजाफा हुआ है। चिकित्सक डॉ. महेश वर्मा ने बताया कि गर्मी के चलते व बाढ़ क्षेत्र के भी मरीज बढ़े है। वायरल फीवर तथा एंटी एनर्जी के अधिक मरीज आ रहे है। वहीं तिलगड़िया निवासी मरीज मोहम्मद नसीर ने बताया यहां पर हम दिखाने आए थे। हमको बुखार की शिकायत है। पोखरा काजी निवासी जगदीश प्रसाद का कहना है। हमारे बदन में खुजलाहट होती है, उसी की दवा लेने आए थे जो मिल गई है। इसी प्रकार की बीमारी के बड़ी संख्या में मरीज पहुंच थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed