फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Wheat purchasing centers opened, farmers did not reach to sell the produce

गेहूं क्रय केंद्र खुले, उपज बेचने के लिए नहीं पहुंचे किसान

Fri, 01 Apr 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Wheat purchasing centers opened, farmers did not reach to sell the produce
गेहूं क्रय केंद्र खुले, उपज बेचने के लिए नहीं पहुंचे किसान
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। गेहूं की खरीद शुक्रवार को शुरू हो गई, लेकिन पहले दिन खरीद का खाता भी नहीं खुला। पड़ताल में क्रय केंद्र खुले मिले। समितियों पर खरीद संबंधित पोस्टर, समिति के सचिव और तौल के लिए पल्लेदार मौजूद मिले। पर बेचने के लिए कोई भी किसान केंद्र पर नहीं पहुंचा। केंद्र प्रभारियों ने बताया कि जनपद में कटाई शुरू नहीं हुई है, इसलिए किसान नहीं पहुंचे।
जिले में गेहूं खरीद के लिए 133 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। शुक्रवार से खरीद करने की सुविधाएं उपलब्ध हो गईं हैं। सभी केंद्र पर तौल के लिए कांटा, गेहूं रखने के लिए बोरी सहित अन्य सुविधाएं विभाग की ओर से उपलब्ध करा दी गईं हैं। शनिवार को खरीद के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए पड़ताल की गई तो क्रय केंद्र तो खुले मिले, लेकिन खरीद शुरू नहीं हो पाई। क्योंकि उपज बेचने के लिए किसान पहुंचे ही नहीं थे। शाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार मंडी समिति शाहपुर में खाद विभाग द्वारा संचालित तीन गेहूं खरीद केंद्र खुले हैं। केंद्र प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया गेहूं खरीद आज से जारी है दो किसान आए थे जो पूछताछ करके चले गए हैं। अभी अधिकतर फसल कटी नहीं है।
विज्ञापन

जिसके कारण अभी खरीद शुरू नहीं हो सकी है। पूछताछ के लिए आए किसान जगदेव प्रसाद ग्राम धनोरी ने बताया की अभी तो हमारा फसल कटने में लगभग 10 दिन लगेगा। उन्होंने बताया कि वे आए थे देखने गेहूं खरीद केंद्र चालू हुआ है कि नहीं। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय तहसील क्षेत्र के शोहरतगढ़, महथा, डोहरिया खुर्द स्थिति गेहूं क्रय केंद्र पर गेंहू की खरीद की तैयारी पूरी है। शुक्रवार को तीनो केंद्र खुले पाए गए। लेकिन एक भी किसान क्रय केंद्र तक नहीं पहुंचे हैं। शोहरतगढ़ गेंहू क्रय केंद्र के सचिव ज्वाला सिंह, महथा क्रय केंद्र के सचिव आशीष चौधरी, डोहरिया खुर्द क्रय केंद्र के सचिव शेषराम यादव मौके पर जानकारी दी कि गेंहू की खरीद की तैयारी पूरी है। आज कोई किसान क्रय तक नहीं आया है। केंद्र पर पेयजल की सुविधाएं तौल कांटा, बोरी आदि की सुविधा थी। पकड़ी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के गेहूं क्रय केंद्र साधन सहकारी समिति जम्हिरिया एवं जखौलिया पकड़ी पर पहले दिन कोई किसान गेहूं तौलाने के लिए नहीं दिखे। साधन सहकारी समिति जम्हिरिया पहले दिन खुला था, यहां के सचिव अजीत ने बताया कि अभी बोरा नहीं मिला है। बाकी सब तैयारी है यहां 25 किसान अपना रजिस्ट्रेशन जमा किये हैं। पर आज कोई किसान अपना गेहूं तौलाने के लिए नहीं लाया। वहीं, गेहूं क्रय केंद्र साधन सहकारी समिति जखौलिया पकड़ी केंद्र खुला था। यहां के सचिव अनिल मिश्रा ने बताया अभी बोरा नहीं मिला है। न ही कोई किसान अपना गेहूं तौल करने के लिए आया। बात हुई है बोरी पहुंच जाएगी। पंजीकरण कराने वाले सभी किसान का उपज खरीद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना पंजीकरण के नहीं बेच सकेंगे उपज
सरकारी क्रय केंद्र पर उपज बेचने के लिए किसान को पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में किसान कहीं से पंजीकरण कर सकता है। वह स्मार्ट फोन या फिर या किसी भी साइबर कैफे पर जाकर पंजीकरण करा सकता है। कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण होगा। इसके लिए किसान को खेत का रकबा बताने के लिए खतौनी, बैंक खाता नंबर और आधार कार्ड अनिवार्य है। साथ ही किसान वह बैंक खाता नंबर दें जो आधार से लिंक और इनपीसीआई से अंगूठा लगा हो।

बोले जिम्मेदार
गेहूं की खरीद के लिए सभी क्रय केंद्र सक्रिय कर दिए गए हैं। सभी केंद्रों पर बोरी सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। जिले में अभी कटाई नहीं हो रही है, इसलिए पहले दिन खरीद नहीं हुई। पंजीकरण कराने वाले हर किसान के गेहूं की तौल होगी।
- अजय प्रताप सिंह, जिला विपणन अधिकारी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed