फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Weather will change after five days, rain

Siddharthnagar News: बदलेगा मौसम पांच दिन बाद बारिश

Fri, 20 Dec 2024 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Weather will change after five days, rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। दिन और रात के तापमान में अंतर और गिरते पारे के कारण लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। लोग गिरते तापमान से खुद को सुरक्षित करने के इंतजाम में जुटे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने 26 से 28 दिसंबर तक बरसात की आशंका जताई है।
बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में और भी तेजी से गिरावट की आशंका जाहिर की जा रही है। परिणाम स्वरूप गलन भी बढ़ जाएगी। पिछले कई दिनों से मौसम में उतार चढ़ाव हो रहा है। बृहस्पतिवार को तापमान में गिरावट होने से ठंड बढ़ गई थी। लेकिन शुक्रवार को तापमान बढ़ने से एक बार फिर लोगों को दिन में ठंड से राहत मिली। जबकि सुबह-शाम मौसम नम होने से ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तरोत्तर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सतही स्तर पर बंगाल की खाड़ी से आ रही नम एवं गर्म पुरवा हवा के थमने से आगामी 48 घंटाें के दौरान तापमान में मामूली गिरावट होगी। उसके बाद बंगाल की खाड़ी में बन रहे अवदाब के कारण प्रदेश में फिर पुरवा हवाओं का संचालन आरंभ होने से न्यूनतम तापमान में 23 दिसंबर के बाद फिर से बढने की संभावना है।
विज्ञापन

27 दिसंबर के आस-पास एक अत्यधिक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 26 दिसंबर की देर शाम से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू होकर 27-28 दिसंबर के दौरान प्रदेश के अनेक हिस्सों में संभावित हल्की से मध्यम बारिश के कारण दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट आने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed