फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Weather takes a turn; rain likely today.

Siddharthnagar News: बदला मौसम का मिजाज आज बारिश के आसार

Mon, 17 Aug 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 17 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Weather takes a turn; rain likely today.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश के मौसम पर भी इसका असर दिखने लगा है। सोमवार को सिद्धार्थनगर में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में जिले में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा भी हो सकती है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के राष्ट्रीय बुलेटिन के अनुसार सोमवार सुबह तक पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र के ऊपर बना अवदाब बाद में उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए कोलकाता के करीब पहुंच गया। 11:30 बजे यह कोलकाता से करीब 30 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में केंद्रित था। इसके अगले 24 घंटे में उत्तर-पश्चिम दिशा में गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार से होकर आगे बढ़ने की बहुत संभावना है। इसके प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश के मौसम में भी बदलाव की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 81 और न्यूनतम 72 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की गति 3.5 किलोमीटर प्रति घंटा रही और दिशा दक्षिण-पूर्वी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश की संभावना के बीच अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने से लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि हवा में नमी अधिक होने के कारण उमस बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed