फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Weather is pleasant due to rain, it will rain today too

Siddharthnagar News: बरसात से मौसम सुहाना, आज भी हाेगी बारिश

Sat, 17 May 2025 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Weather is pleasant due to rain, it will rain today too
शहर में सुबह रिमझिम बारिश के दौरान आवागमन करती वाहन
-शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बढ़ते तापमान व भीषण गर्मी से लोगों को दो दिनों से राहत मिल गई है। दो दिनों से रही बारिश से मौसम भी सुहाना हाे गया है, लेकिन न्यूनतम तापमान बरकरार रहने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी बरसात होने का पूर्वानुमान है।
शुक्रवार की रात को आसमान में बादलों के छाने व ठंड पछुआ हवा के चलने से हर किसी को गर्मी से राहत मिल गई। मौसम नम होने से लोगों गर्म हवाओं व लू के थपेड़े से राहत की सांस ली। वहीं शनिवार की सुबह में भी आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन करीब सात बजे धूप खिलने से लोग खुशनुमा मौसम का अनुभव किए। करीब 10 बजे एक बार फिर आसमान में बादलों ने डेरा डालना शुरू कर दिया। इससे थोड़ी ही देर बारिश भी हुई। बरसात होने से लाेगाें को गर्मी से राहत मिल गई।
विज्ञापन

करीब 11 बजे तक बूंदाबांदी होने के बाद सूर्य दिखाई देना लगा। इससे दोपहर बाद लोगों को उमस का भी सामना करना पड़ा। तेज धूप होने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन न्यूनतम तापमान 28 डिग्री होने से लोगों को उमस से छुटकारा नहीं मिल पाया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आने वाले दिनों में बरसात होने की संभावना है। लेकिन न्यूनतम तापमान में कोई भी परिवर्तन नहीं होगा। जिससे उमस बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed