{"_id":"6a00eef60c0086272304cbe2","slug":"weather-fluctuations-temperatures-rise-due-to-intense-sunlight-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-157952-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मौसम का उतार चढ़ाव, कड़ी धूप से चढ़ा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मौसम का उतार चढ़ाव, कड़ी धूप से चढ़ा तापमान
Mon, 11 May 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 11 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
मौसम विभाग का पूर्वानुमान अब तापमान बढ़ने के आसार
सिद्धार्थनगर। जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदलता नजर आ रहा है। रविवार सुबह से ही मौसम साफ हो गया और 10 बजते ही कड़ी धूप हो गई। हाल यह रहा कि तापमान एक डिग्री की बढ़त के साथ 36 डिग्री पहुंच गया। दोपहर में कड़ी धूप से शरीर झुलसने लगी और चलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आगे मौसम साफ रहने और तापमान बढ़ने के आसार है।
जनपद नेपाल बाॅर्डर से लगा हुआ है। मौसम के बदलाव का असर यहां सबसे पहले होता है। पिछले कई दिनों से बारिश के कारण मौसम बदल रहा है। रविवार सुबह बादलों की आवाजाही शुरू हो गई, लेकिन 10 बजते ही कड़ी धूप खिल गई। दोपहर होते-होते धूप शरीर को झुलसाने लगी। लोग गमछा और धूप से बचने के उपाय के साथ थे। कलक्ट्रेट मार्ग, अशोक मार्ग, उसका मार्ग पर अन्य दिनों की तुलना में दोपहर में आवाजाही कम दिखी। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय तापमान में बढ़ने के आसार बने हुए हैं।