{"_id":"653019e4d56dce3c8f00ec16","slug":"weather-change-viral-pataints-increased-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-6786-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दिन में धूप, रात में गुलाबी ठंड से बिगड़ रही है सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दिन में धूप, रात में गुलाबी ठंड से बिगड़ रही है सेहत
Wed, 18 Oct 2023 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 18 Oct 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कालेज के मेडिसिन वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
बदलते मौसम में वायरल बुखार, सर्दी, जुकाम के मरीज बढ़े
लापरवाही करने वाले लाेगों की बिगड़ रही है तबीयत
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बारिश के बाद मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। दिन में धूप हो रही है तो सुबह-शाम ठंड का असर है। 24 घंटे में लगातार बदलते तापमान में लापरवाही करने वाले लाेगों की तबीयत बिगड़ रही है। अस्पतालों में वायरल बुखार के मरीज सबसे अधिक हैं, जबकि अन्य बीमारियों से परेशान लोगों की तबीयत भी खराब हो रही है।
दिन में कम कपड़ों में घर से बाहर निकलने वाले लोग शाम को वापस आ रहे हैं तो गुलाबी ठंड लग रही है। ऐसे बदलाव का शरीर पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। दिन में तापमान अधिक है तो रात में अब गर्म चादर की जरूरत पड़ रही है। यही कारण है कि अस्पतालों में मरीजों की संख्या अधिक है और लोग वायरल बुखार, सर्दी, जुकाम, टायफाइड एवं हैपेटाइटिस के मरीज आ रहे हैं।
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कनिका मिश्रा ने बताया कि बदलते मौसम में वायरल बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। इस मौसम में वायरस और बैक्टीरिया पनप रहे हैं। थोड़ी भी लापरवाही से लोगों की तबीयत बिगड़ रही है। ऐसे मौसम में लोगों को सुबह-शाम ठंड से बचने की आवश्यकता है। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण लोगों के शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता भी कम हो जाती है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 160 से 180 मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें करीब 100 मरीज बुखार वाले ही हैं। बुखार के कारण मरीजों के प्लेटलेट्स कम हो रहे हैं।
विज्ञापन
धीरे-धीरे गिरेगा पारा
सिद्धार्थनगर। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बारिश के बाद मौसम शुष्क रहेगा। दिन के तापमान में कुछ वृद्धि होगी, जबकि रात के तापमान में गिरावट होगी। जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 32.3 एवं न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अब धीरे-धीरे पारा गिरेगा और ठंड बढ़ेगी।
मौसम बहुत ही प्रतिकूल
पिछले 10 दिन से एकाएक मौसम के तेवर बदल गए हैं। यह ऐसा मौसम है कि न बहुत गर्मी है और न ही ठंडी। ऐसे में कई बैक्टीरिया के लिए यह अनुकूल है जो बीमारी को जन्म दे रहे हैं। जैसे बुखार और जुकाम के रोगियों की संख्या में एकाएक वृद्धि हुई है। तेज बुखार के साथ शरीर का टूटना और कई दिनों तक बुखार रहा तो टायफाइड और डेंगू से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है। इसी कारण इस मौसम में डेंगू के केस बढ़ते हैं जैसा कि यहां भी मिलते-जुलते लक्षण वाले मरीज पहुंच रहे हैं। मौसम को देखते हुए सावधान रहने की जरूरत है। अगर बीमार होते हैं तो तत्काल चिकित्सक को दिखाएं और उनकी बताई दवा का सेवन करें। क्योंकि इस मौसम में होने वाला बुखार जानलेवा साबित हो सकता है।