फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Weather became pleasant due to drizzle, relief from heat

Siddharthnagar News: बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से राहत

Wed, 06 Sep 2023 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Weather became pleasant due to drizzle, relief from heat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर। मौसम का मिजाज सोमवार से बदल गया है। बूंदाबांदी के बाद मौसम सुहावा हो गया। मंगलवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। रुक-रुक कर बूंदाबांदी से लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली। पार्क में भी काफी भीड़ रही। पिछले 15 दिनों से बारिश न होने से किसानों की धान की फसल सूख रही थी। अब धान की फसल को भी राहत मिली।
बूंदाबांदी होते देख लोगों के चेहरे खिलने लगे। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे मौसम में काफी नमी आ गई। पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से बेहाल नजर आ रहे लोग काफी राहत में आ गए। लोगों खुशी से पार्क में टहलते हुए नजर आए। मौसम ठंडा हाेने से बाजारों में भी चहल-पहल नजर आई। दोपहर में भी शहर के गलियों में लोग टहलते हुए दिखे। मौसम सुहाना व सोमवार को बारिश होने से किसान भी खुश थे।
विज्ञापन

लोटन क्षेत्र के कपिया गांव के किसान सुधीर ने बताया कि बारिश न होने से फसल सुख रही थी। लेकिन मौसम बदलने व बारिश होने से फसल फिर से हरी-भरी हो गई है। मंगलवार को भी मौसम ठंडा रहा रूक-रूक कर बूंदाबांदी भी होती रही, इस तरह की बारिश से काफी लाभ होगा। यह बारिश की बूंदे सीधे धान की सीक में जाती हैं, जो धान के फसल के लिए काफी लाभदायक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
मौसम बदला तो पार्क में खेलने लगे बच्चे
उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे, साथ ही बच्चे भी पार्क में नही जा रहे थे। लेकिन सोमवार से शुरू हुई बारिश से बच्चे पार्क में खेलने के लिए जाने लगे। जिससे पार्क में भी खुशनुमा माहौल हो गया। बच्चों के साथ उनके अन्य सदस्य भी पार्क में टहलते हुए दिखे। पार्क में अपने बच्चे के साथ आई अनिता ने बताया गर्मी में बच्चे दिन भर टीवी देख रहे थे, बच्चों के बिगड़ने का डर बना हुआ था, लेकिन इस उमस भरी गर्मी में बच्चों को लेकर जाए कहा, लेकिन दो दिनों से हो रही बूंदाबांदी व मौसम सुहाना होने से बच्चों को लेकर पार्क में टहलने आते है, जिससे बच्चों के साथ हम लोग भी ठंडे मौसम में राहत मिल रही है। बच्चे भी खेलने के लिए जगह पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed