फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Waterlogging everywhere due to rain, increased problems for people

Siddharthnagar News: बारिश से हर तरफ जलभराव, लोगों की बढ़ी मुसीबत

Sat, 28 Sep 2024 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging everywhere due to rain, increased problems for people
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बर्डपुर । क्षेत्र में दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से बर्डपुर क्षेत्र के कई गांव पानी से चारों तरफ से घिर गए है, जिससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है लोग घरों में कैद हो गए है। लगातार बारिश की वजह से अभी तक कोई भी सरकारी महकमा भी नही पहुंचा है बाढ़ के पानी को लेकर लोग काफी परेशान है। विकास खंड बर्डपुर के ग्राम पंचायत सेमरी, तिघरा, तिलसड़ी गांव लगातार बारिश की वजह से पानी से चारों तरफ से घिर गया है। इन गांवों के सभी रास्ते पर पानी भर गया है। गांव वासियों को कही जाने के लिए कमर भर तो कही घुटने तक पानी चलकर जाना पड़ता है। ग्रामीण अमित पांडेय,विजयकांत, सुरेंद्र,लल्लू यादव, रामकेवल,अरुण उपाध्याय आदि ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन के बारिश से हमारे गांव और आसपास गांव के सभी रास्ते में पानी भर गया है। जिससे कही आने जाने से काफ़ी दिक्कत होती है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश होने की वजह से कोई भी सरकारी महकमा के लोग भी नहीं आ पाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed