फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   water system are collesped in dhanohari

धनोहरी में पेयजल व्यवस्था ध्वस्त

Fri, 04 May 2018 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 04 May 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
   water system are collesped in dhanohari
धनोहरी में समय माता मंदिर व साधन सहकारी समिति के सामने टूटा हैंडपंप। - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम धनोहरी में पेयजल व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। गांव में लगे 32 इंडिया मार्का के सापेक्ष 7 हैंडपंप बेपानी है। अधिकांश में दूषित जल आ रहा है। पूरे गांव में कूड़े का अंबार लगा है। गांव की आबादी 3 हजार के करीब है।  
विज्ञापन

गांव में पेयजल व्यवस्था के लिए 32 इंडिया मार्का हैंडपंप लगाया गया है। इसमें 7 हैंडपंप बेपानी हैं। रखरखाव के अभाव में हैंडपंप भी जर्जर अवस्था में पहुंच रहे हैं। गांव में तैनात सफाई कर्मी भी नहीं आता है। सार्वजनिक व खाली स्थानों पर कूड़े का ढेर लगा है। गांव स्थित समय माता मंदिर व साधन सहकारी समिति परिसर में लगे हैंडपंप बेपानी हो गए हैं। प्रधान मोहम्मद हुसैन कहते हैं कि विभाग में कई बार कहा गया। सुनवाई न होने पर प्राइवेट मिस्त्री से तीन हैंडपंपों को दुरुस्त करवाया गया था। कई हैंडपंप ऐसे हैं जो काम नहीं कर रहे हैं। जल निगम ही इनकी मरम्मत करा सकता है। बीडीओ से कई बार कहा गया। लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं की गई। ग्राम निवासी साधूशरण, ओमप्रकाश मिश्रा, प्रकाश, राधेश्याम, मनोज, रामकृष्ण, अवधेश आदि कहते है कि गांव में सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। सफाई कर्मी नहीं आता है। पूरे गांव में गंदगी का अंबार लगा है। नालियां भी जाम है। सड़कों पर पानी लगा रहता है। इस संबंध में एडीओ पंचायत भनवापुर सुरेंद्र मिश्रा ने कहा कि धनोहरी गांव का मामला संज्ञान में है। जल्द ही गांव का औचक निरीक्षण किया जाएगा। खराब हैंडपंपों के रिबोर के लिए जलनिगम को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed