{"_id":"628d224d0b872f130405ffd4","slug":"water-pipeline-will-be-establish-in-11-villages-siddharthnagar-news-gkp4380204194","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 गांवों के लोगों को मिलेगा शुद्ध पीने का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 गांवों के लोगों को मिलेगा शुद्ध पीने का पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 गांवों के लोगों को मिलेगा शुद्ध पीने का पानी
प्रस्तावित योजना के तहत 19 करोड़ 11 लाख रुपयों की लागत से ओवरहेड टैंक, पाइपलाइन, चहारदीवारी, स्टाफ क्वार्टर और पंप हाउस का होगा निर्माण
प्रस्तावित पेयजल योजना स्वीकृति के लिए शासन को भेजी गई मंजूरी मिलने के साथ शुरू हो जाएगा निर्माण कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के 11 गांवों में जल जीवन मिशन योजना पेयजल योजना के तहत नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की योजना प्रस्तावित है। इस योजना पर सरकार करोड़ों रुपये खर्च करेगी। प्रस्तावित पेयजल योजना को लेकर संबंधित विभाग अपनी कवायद में जुट गया है। योजना की स्वीकृति के लिए शासन को एक पखवारा पहले ही प्रस्ताव भेजा गया है।
शासन से मंजूरी और धन स्वीकृति के बाद पेयजल योजना का निर्माण शुरू होने की संभावना है। डुमरियागंज क्षेत्र में जल जीवन योजना तहत प्रस्तावित पेयजल योजना वर्ष 2022-23 के तहत क्षेत्र के चयनित किए गए 11 गांवों में जल निगम की ओर से ओवरहेड टैंक, पाइपलाइन, चहारदीवारी, स्टाफ क्वार्टर, पंप हाउस आदि का निर्माण प्रस्तावित है। इसकी अनुमानित लागत 19 करोड़ 11 लाख 52 हजार रखी गई है। जिसे स्वीकृति के लिए शासन को विभाग ने भेजा है।
इन गांवों में पाइपलाइन पेयजल योजना का होगा निर्माण
तहसील क्षेत्र के गौराही बुजुर्ग, तेनुहार उर्फ कठोतिया, सोनखर, कुसहटा, कूड़ी, सागरौजा, अगया, हिसामुद्दीनपुर, परसा पंडित, महोखबा, बनगवा पड़ाइन गांव में वर्ष 2022-23 वित्तीय वर्ष के तहत जलापूर्ति योजना प्रस्तावित है। इसके तहत परियोजना पूरी करके अगले वर्ष घर-घर जलापूर्ति करने की योजना है। इस पेयजल योजना के जरिए 11 गांवों के हजारों लोगों को शुद्ध पानी मिलेगा।
विज्ञापन
कोट
जल जीवन मिशन तहत पेयजल पाइपलाइन योजना वर्ष 2022-23 के लिए डुमरियागंज क्षेत्र के 11 गांव चयनित किए गए हैं। प्रस्तावित पेयजल योजना स्वीकृति के लिए एक पखवारा पहले ही शासन को भेजी जा चुकी है। शासन से मंजूरी मिलने और धन स्वीकृति के बाद प्रस्तावित पेयजल योजना शुरू हो जाएगी। इससे 11 गांवों के हजारों लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।
-एनएन मिश्र, एई जलनिगम