फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   watched tv for election news

चुनाव नतीजे जानने के लिए टीवी से चिपके रहे लोग

Thu, 10 Mar 2022 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
watched tv for election news
चुनाव नतीजे जानने के लिए टीवी से चिपके रहे लोग
विज्ञापन

डुमरियागंज। विधानसभा चुनाव की मतगणना में बृहस्पतिवार को चुनाव नतीजे और रुझान जानने के लिए पूरे दिन लोग अपने घर व दुकान पर टीवी और मोबाइल फोन से चिपके रहे। साथ ही सोशल मीडिया के जरिए चुनाव परिणाम का अपडेट जानने के लिए बेताब दिखे। सुबह सपा, बसपा, भाजपा, कांग्रेस, शिवसेना के कार्यालयों पर कार्यकर्ताओं का हुजूम दिखाई दिया। लेकिन मतगणना शुरू हो जाने के कुछ घंटों बाद टीवी चैनलों पर जैसे ही रुझान मिलने शुरू हुए और खबरों में पता चला कि भाजपा की 200 से अधिक सीटों पर तेजी से बढ़त मिल रही है। विपक्षी दलों के कार्यालयों पर सन्नाटा पसर गया। भाजपा कार्यालय पर पार्टी की प्रदेश की 200 से अधिक सीटों पर बढ़त होने की जानकारी के बाद भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हो गए और लोगों ने मिठाई बांटनी शुरू कर दी। चुनाव नतीजों को जानने के लिए लोगों ने टीवी चैनलों के साथ-साथ रेडियो और सूचना माध्यमों का भी सहारा लिया। गांव से शहर तक लोग टीवी और मोबाइल फोन पर लाइव समाचार देखते हुए दिखे। चुनावी नतीजों को देखकर लोग उत्साहित होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed