फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Waqf properties will get new light: Shabahat Hussain

वक्फ की संपत्तियों को मिलेगी नई रोशनी : शबाहत हुसैन

Sat, 27 Nov 2021 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Waqf properties will get new light: Shabahat Hussain
वक्फ की संपत्तियों को मिलेगी नई रोशनी : शबाहत हुसैन
विज्ञापन

डुमरियागंज। क्षेत्र के शिया बाहुल्य गांव हल्लौर में शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड उत्तर प्रदेश के सदस्य के आगमन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजक कमेटी के लोगों ने अतिथियों को स्मृति चिह्न व अंग वस्त्र देकर किया।
मुख्य अतिथि के तौर पर कमेटी के मनोनीत सदस्य सैय्यद शबाहत हुसैन एडवोकेट शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वक्फ की संपत्तियों को नई रोशनी मिलेगी। शुक्रवार की देर शाम आयोजित कार्यक्रम में शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड उत्तर प्रदेश के सदस्य एडवोकेट शबाहत हुसैन ने कहा कि प्रदेश शासन के निर्देश व मौलाना कल्बे जवाद के प्रस्ताव पर मेरा नाम कमेटी में मनोनीत किया गया। यह सम्मान सिर्फ मेरा ही नहीं, पूरे क्षेत्र का है। आज पूरे प्रदेश में हल्लौर गांव का नाम शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड की नई कमेटी से जोड़ा जाता है। उन्होंने कहा कि जिस विश्वास से शासन की ओर से मुझे चुना गया है, मैं उसको कायम रखने के लिए पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करूंगा।
विज्ञापन

वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सोशल वेलफेयर सोसाइटी लखनऊ के अध्यक्ष अख्तर रिजवी भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बोर्ड की पुरानी टीम में हुए भ्रष्टाचार को खत्म कर नई टीम के साथ ऊर्जा मिलेगी। साथ ही वक्फ की संपत्तियों को विकास की गति से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में मौलाना महफूज जाकिर, जमाल हैदर सहित मौलाना शारिब ने कहा कि यह जीत हक की जीत है। इससे शिया समुदाय के लोगों को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में शायरों ने कलाम पेश कर जश्न की रौनक में चार चांद लगाया और वाहवाही बटोरी। महफिल में नफीस सैय्यद, सज्जाद, हसन जमाल, नौशाद हल्लौरी, बशारत, मुमताज, आदि ने कलाम पेश किया। इस दौरान असगर जमील, ग्राम प्रधान ताकीब रिज्वी, जमीर हसन, अंजुमन यादगार हुसैनी, अहमद अब्बास, अंजुमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed