फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Walls collapsed and trees fell; rain and storms disrupted normal life.

Siddharthnagar News: दीवार ढही तो कहीं पेड़ गिरे, बारिश-आंधी से जनजीवन बेपटरीह

Sat, 26 Sep 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 26 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Walls collapsed and trees fell; rain and storms disrupted normal life.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश और तेज हवा के बीच जिले में कहीं आंबेडकर पार्क की बाउंड्री वॉल भरभराकर गिर गई तो कहीं पेड़ सड़क पर आ गिरे। बिजली के पोल और तार टूटने से कई गांवों में घंटों से लेकर 48 घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। लगातार खराब मौसम से जनजीवन के साथ ग्रामीणों और किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
बिस्कोहर-इटवा मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ और दो रोडवेज बसें जाम में फंस गईं। पथरा क्षेत्र में 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से करीब सौ गांवों की बिजली प्रभावित हुई। उधर, तेज हवा और बारिश से धान और गन्ने की फसलें खेतों में गिर गईं। इससे आवागमन प्रभावित होने के साथ लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पेड़ गिरने से बिस्कोहर-इटवा मार्ग बाधित : बिस्कोहर। तेज हवा और बारिश के चलते बिस्कोहर-इटवा मार्ग पर दो स्थानों पर पेड़ गिर गए। बलुआ पेट्रोल पंप के पास तड़के विशाल पेड़ सड़क पर गिरने से रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। इससे इटवा से बिस्कोहर होकर लखनऊ जाने वाली दो रोडवेज बसें भी जाम में फंस गईं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एसबीआई बैंक के सामने आम का पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से एलटी लाइन के दो विद्युत पोल भी धराशायी हो गए। संयोग से उस समय कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। प्रशासन और बिजली विभाग की टीम ने पेड़ हटवाए, जिसके करीब दो घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच गांवों में बिजली गुल, मोमबत्ती के सहारे कटी रात : बिस्कोहर। बिजली उपकेंद्र कठौतिया रामनाथ से जुड़े नावडीह, बस्ती बरगदवा, गौरा बड़हरी, त्रिलोकपुर और मधवापुर गांवों में तेज हवा और बारिश के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। ग्रामीणों के अनुसार कई गांवों में बृहस्पतिवार से बिजली नहीं आई।
लंबे समय तक बिजली नहीं आने से इन्वर्टर जवाब दे गए और मोबाइल फोन चार्ज नहीं हो सके। रात में ग्रामीणों को मोमबत्ती के सहारे रहना पड़ा। बच्चों और बुजुर्गों को भी परेशानी हुई। ग्रामीणों ने बिजली निगम के अधिकारियों से जल्द आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
तेज हवा-बारिश से धान और गन्ने की फसलें गिरीं : इटवा। क्षेत्र में पिछले 48 घंटे से रुक-रुककर हो रही तेज बारिश और हवा से धान और गन्ने की फसलें गिर गईं। कई खेतों में पकने की ओर बढ़ रही धान की फसल धराशायी हो गई। किसानों के अनुसार फसल गिरने से उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। इटवा-डुमरियागंज, इटवा-बढ़नी, बिस्कोहर और बांसी मार्ग पर भी कमजोर जड़ों वाले कुछ पेड़ गिरने से थोड़ी देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। हालांकि किसी प्रमुख मार्ग पर लंबे समय तक आवागमन बाधित नहीं हुआ। बरगदवा फीडर के तीन गांवों में 48 घंटे से बिजली गुल : चिल्हिया। बरगदवा फीडर से जुड़े सेहुड़ी, कम्हारिया और खुरहुरिया गांवों में करीब 48 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। बृहस्पतिवार भोर में तेज हवा और बारिश के दौरान बेलगड़ा से तीनों गांवों की ओर जाने वाली 11 हजार वोल्ट की लाइन पर आम का पेड़ गिर गया था।
इससे पोल क्षतिग्रस्त होकर गिर गया और तार टूट गए। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद दो दिन तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई। ग्रामीणों ने खुद पेड़ की डाल काटकर रास्ते से हटाई। एसडीओ विनोद कुमार ने बताया कि बारिश के कारण पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हुई है। कर्मचारी मरम्मत में लगे हैं और जल्द आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।
33 केवी लाइन में फॉल्ट, सौ गांवों की बिजली प्रभावित : पथरा। 33 केवी विद्युत लाइन में फॉल्ट आने से पथरा और खैरटिया फीडर से जुड़े करीब सौ गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे बिजली गुल होने के बाद विद्युतकर्मी पूरी रात फॉल्ट तलाशते रहे।
शुक्रवार को बांसी के पास बैदौली गांव के समीप लाइन के तार पर पेड़ गिरा मिला। मरम्मत के बाद दोपहर करीब दो बजे दोनों फीडरों की आपूर्ति बहाल की गई। हालांकि करीब एक घंटे बाद ही पथरा फीडर में फिर खराबी आ गई। देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
तेज हवा-बारिश से धान की फसल गिरी : भनवापुर। बुधवार रात से शुरू हुई तेज हवा और बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। लगातार बारिश से खेतों में खड़ी धान की फसल गिर गई है।
किसानों का कहना है कि इस बार फसल अच्छी थी और बेहतर पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन मौसम खराब होने से अब नुकसान की चिंता बढ़ गई है। भनवापुर निवासी किसान रामपाल ने बताया कि इस बार धान की फसल पिछले वर्षों की अपेक्षा अच्छी थी। मन्नीजोत निवासी राजाराम ने भी अच्छी पैदावार की उम्मीद जताई थी। किसानों ने फसल का सर्वे कराकर क्षति के अनुसार सहायता दिलाने की मांग की है।
बारिश और हवा से छह घंटे गुल रही बिजली : पकड़ी बाजार। शुक्रवार को लगातार बारिश और तेज हवा के कारण पकड़ी फीडर की बिजली आपूर्ति करीब छह घंटे बाधित रही। जगह-जगह बिजली के तार गिरने और स्थानीय खराबी के कारण आपूर्ति बंद हो गई थी। पिपरी गांव के पास भी तार गिरने से आपूर्ति प्रभावित हुई।

बिजली निगम के लाइनमैनों ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त तारों की मरम्मत की। करीब छह घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली आने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed