फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Waiting for DL ??is over, now learning will be made

लर्निंग शुरू, अब आसान होगा लाइसेंस

Wed, 30 Jun 2021 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Waiting for DL ??is over, now learning will be made
खत्म हुआ डीएल का इंतजार, अब बनेगा लर्निंग
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण अप्रैल माह में बंद हो गया था लर्निंग
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाह रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है, क्योंकि कोरोना संक्रमण की वजह से बंद हुई लर्निंग जारी किए जाने की प्रक्रिया एक बार फिर शुरू हो गई है। पहले की अपेक्षा अब संख्या भी बढ़ा दी गई। प्रतिदिन 60 लोगों का लर्निंग बनेगा। अब सहूलियत यह है कि आवेदन करने के बाद समय से नंबर आ जाएगा। माना जा रहा है कि इससे अभ्यर्थियों को काफी लाभ मिलेगा।
कोरोना का कहर शुरू होने के बाद व्यवस्था पटरी से उतर गई। संक्रमण को देखते हुए सरकारी से प्राइवेट कार्यालय तक कर्मियों की संख्या कम की दी गई। बहुत जरूरत के ही काम निपटाए जा रहे थे। इसी बीच लर्निंग और लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को भी अप्रैल माह में बंद कर दिया गया है। आवेदन करने के बाद अभ्यर्थियों को लाइसेंस के लिए इंतजार करना पड़ रहा था। वहीं आवेदन भी बंद हो गया था। मगर संक्रमण की रफ्तार कम हुई तो एक बार फिर फाइनल लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। भीड़ न जुटने पाए इसके लिए प्रतिदिन 20 अभ्यर्थियों का लाइसेंस जारी किया जा रहा था। मगर दो दिन एक बार फिर लर्निंग जारी करने का कार्य शुरू हो गया है। अब अगर लाइसेंस बनवाने की इच्छा है तो आवेदन कर सकते हैं। आसानी से परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। एआरटीओ आशुतोष कुमार शुक्ल ने कहा कि लर्निंग जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन करने के बाद अभ्यर्थी को नंबर के हिसाब से बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

एक दिन में 60 लोगों का जारी होगा लर्निंग
कोरोना संक्रमण की वजह से पहले कार्यालय में एक दिन में 20 लोगों को लाइसेंस के लिए परीक्षा में बुलाया जाता था। मगर कोरोना संक्रमण कम होने के बाद अब प्रतिदिन 60 लोगों का लर्निंग जारी होगा। संख्या बढ़ने से अभ्यर्थियों का नंबर जल्द आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed