{"_id":"687693deb7d65f8ecf0c8ef5","slug":"voter-list-will-be-revised-before-three-tier-panchayat-elections-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-141178-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची का होगा पुनरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची का होगा पुनरीक्षण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। त्रिस्तरीय पंचायताें की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित हो गया है। इसके तहत एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले 14 अगस्त से 22 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।
बीएलओ घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण कर अर्हता पूर्ण करने वाले सभी व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में शामिल करेंगे।
साथ ही 30 सितंबर से मतदाता सूची में परिवर्धन, संशोधन एवं विलोपन की सूची जमा करनी होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने बताया कि कंप्यूटरीकृत मतदाता सूची तैयार कर अंतिम प्रकाशन पांच दिसंबर 2025 को होगा। इसके बाद छह से 12 दिसंबर के बीच दावे व आपत्तियां ली जाएंगी। इनका 13 से 19 दिसंबर के बीच निस्तारण किया जाएगा।
इसके बाद तैयार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी 2026 को किया जाएगा। वहीं एडीएम व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि संबंधित तहसीलों के ग्राम पंचायतों के लिए एसडीएम को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी होंगे। साथ ही तहसीलदार को अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
इसी तरह संबंधित ब्लॉकों के बीडीओ को समन्वयक अधिकारी तथा एडीओ पंचायत सहायक समन्वयक अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्त अधिकारी अपने क्षेत्र के ग्राम पंचायतों के लिए त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली 2025 के पुनरीक्षण संबंधी सभी कार्रवाई के लिए उत्तरदायी होंगे।