फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Viral video of young man beating by tying him to a tree in siddharthnagar

Siddharthnagar: युवक को पेड़ से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल, प्रेमिका से गया था मिलने

Sat, 03 Sep 2022 02:29 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 03 Sep 2022 02:29 PM IST
सार

वायरल वीडियो भवानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। लोगों का कहना है प्रेमिका से मिलने गए युवक की पकड़ कर पिटाई का या वीडियो है। फिलहाल वीडियो संज्ञान में आने के बाद एएसपी ने मामले की जांच करते हुए मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश दे दिया है।

विज्ञापन
Viral video of young man beating by tying him to a tree in siddharthnagar
सिद्धार्थनगर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार सुबह से तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक को पेड़ से बांधकर पीटा जा रहा है। एक युवक द्वारा उस पर डंडे से वार किया जा रहा है। मामला 2 दिन पुराना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो भवानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। लोगों का कहना है प्रेमिका से मिलने गए युवक की पकड़ कर पिटाई का यह वीडियो है। फिलहाल वीडियो संज्ञान में आने के बाद एएसपी ने मामले की जांच करते हुए मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश दे दिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव के लोगों ने एक युवक को तालिबानी सजा दी है। युवक का हाथ पैर पेड़ में बांधकर दबंगों ने लाठी डंडे से पीटा। युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। किसी बात को लेकर युवक को लोगों ने बड़े ही बेरहमी से पीटकर अधमरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक बस्ती जिले के एक गांव का निवासी बताया जा रहा है। वायरल वीडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है। वही मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस महकमा भी हरकत में आ गया है पीटने वालों को चिन्हित करके कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बारे में एएसपी सुरेश चंद रावत ने वायरल वीडियो को संज्ञान में है। दोषियों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Siddharthnagar : ग्रामीणों ने युवक को दी तालिवानी सजा, पेड़ से बांधकर की पिटाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed