{"_id":"56e84eff4f1c1bcd458b4568","slug":"villagers-from-the-growing-problem-of-airborne-dust","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ती धूल से ग्रामीणों की बढ़ रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ती धूल से ग्रामीणों की बढ़ रही परेशानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 15 Mar 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर में समस्या बताते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगढ़-बांसी मुख्य मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य के दौरान सनई चौराहे से जोगिया तक सड़क पर धुल का गुबार छाया हुआ है। बेतहाशा उड़ती धूल राहगीरों की परेशानी का सबब बन रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग होने के चलते मुख्य मार्ग होने के नाते दिनभर बड़ी गाड़ियां चलती हैं। इससे सड़क पर अक्सर धूल उड़ती है। दिन में तेज हवाओं के चलने से धूल इतनी तेजी से उड़ती है कि राहगीरों के सामने अंधेरा छा जाता है। सड़क किनारे स्थित दुकानें भी धूल से पट जाती हैं। सड़क पर पानी न डालने से धूल उड़ती है। समस्या को लेकर विभाग गंभीर नहीं है। ज्यादातर समस्या बाइक सवारों को होती है। धूल के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है। डीएम डॉ. सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि समस्या समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। ठेेकेदार को पानी छिड़क कर निर्माण के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन