फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Villagers complain Faked

ग्रामीणों ने शिकायत को झूठा बताया

Tue, 10 May 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 10 May 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Villagers complain Faked
डीएम से मिलने जाते ग्राम भिटपरा के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खाद्यान्न वगितरण में अनियमितता को लेकर कोटेदार की शिकायत हुई तो सैकड़ों ग्रामीण कोटेदार के समर्थन में उतर आए। कलेक्ट्रेट पहुंचकर कोटेदार के पक्ष में आवाज बुलंद की। शिकायत को झूठी करार देते हुए शिकायतकर्ता के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

लोटन ब्लाक के भिटपरा गांव में हिफजुर्रहमान को कोटे की दुकान आवंटित है। गांव के कुछ लोगों ने पिछले दिनों ने खाद्यान्न वितरण में अनियदमितता का आरोप लगाते हुए तहसील प्रशासन को शिकायत पत्र दिया था। इसके आधार कोटेदार को जवाब देने के लिए नोटिस जारी हुआ।
विज्ञापन

इसकी सूचना के बाद मंगलवार को गांव के कार्डधारक लामबंद होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। कोटेदार के पक्ष में आवाज उठाते हुए शिकायत को झूठा करार दिया। कार्डधारकों का कहना था कि शिकायत में जो भी तथ्य रखें गए हैं, सब बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीपीएल कार्डधारकों की सूची के आधार पर ही खाद्यान्न का वितरण हुआ है। सभी व्यक्तियां का अींगूठा व हस्ताक्षर कराकर खाद्यान्न दिया गया है। गांव में 16 वर्षों से हिफजुर्रहमान ही कोटे की दुकान चलाते आ रहे हैं, अब तक कोई समस्या नहीं आई है।

ऐसे में शिक यत पत्र को खारिज करते हुए झूठे प्रार्थना पत्र देकर प्रशासन को गुमराह करने वालों पर कार्रवाई की जाए। मामले में डीएम ने एसडीएम को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। ज्ञापन देने वालों में उस्मान खान, रवींद्र कुमार, इस्तखार, रिजवान, रामसेवक, शकील अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed