{"_id":"61a507d62b091a29484f84ff","slug":"vigilance-increased-after-getting-the-new-look-of-corona-siddharthnagar-news-gkp4180951102","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का नया स्वरूप मिलने के बाद बढ़ाई गई सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का नया स्वरूप मिलने के बाद बढ़ाई गई सतर्कता
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। अफ्रीका सहित कुछ अन्य देशों में कोरोना के नए स्वरूप के संक्रमण के फैलाव को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दुनिया के 12 देशों से आने वाले लोगों की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें एयर इंडिया की ओर से जनपदवार सूची दी जाएगी। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम उन देशों से आने वालों को होम आइसोलेट करते हुए उनकी जांच करेगी। ऐसा इस लिए किया जाएगा कि संक्रमण के फैलाव देश में रोका जा सके।
कोरोना की पहली लहर से व्यवस्था पटरी से उतर गई थी। जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया था। किसी तरह स्थिति सामान्य हुई तो दूसरी लहर और खौफनाक रूप लेकर आई। इसमें काफी संख्या में लोगों की जान चली गई। विशेषज्ञ तीसरी लहर की आशंका जता रहे थे। संकट कम हुआ तो लोगों में कोरोना का भय खत्म हो गया। लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं और सामाजिक दूरी का पालन भूल चुके हैं। सामाजिक गतिविधियां पूर्व की तरह से हो गईं हैं। इस बीच दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का नया स्वरूप ओमिक्रॉन आ चुका है। इसका संक्रमण तेजी से फैल रहा है। पूर्व में विदेश से देश में कोरोना संक्रमण फैला था। लिहाजा ऐसी जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो चुका है। दुनिया के 12 राज्यों से आने वाले भारतीयों की अब कोरोना जांच होगी और उन्हें आइसोलेट रखा जाएगा।
इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर से जिले को जारी होने वाली सूची के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम संबंधित व्यक्ति की जांच करेगी। रिपोर्ट न आने तक उन्हें होमआइसोलेट रखा जाएगा। इसके लिए स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तैयारी पूरी कर ली है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि 12 देशों से आने वालों की लिए अलर्ट है। जिस प्रकार से उनकी सूची मिलेगी। उसके बाद लोगों की जांच करने के साथ ही उन्हें होमआइसोलेट किया जाएगा। स्वास्थ्य टीम पूरी तरह से अलर्ट है।
विज्ञापन
इन देश से लौटने वालों होगी जांच
स्वास्थ्य विभाग से मिले जानकारी के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दक्षिण अफ्रीका, दुबई, मॉरिसस, न्यूजीलैंड, जिंबांबे, सिंगापुर, आस्ट्रेलिया, हांकांग सहित 12 देश शामिल हैं।