फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   victory bjp in siddhartnagar

सिद्धार्थनगर में कमल खिला, बांसी में साइकिल

Sat, 02 Dec 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 02 Dec 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
victory bjp in siddhartnagar
निकाय चुनाव परिणाम
सिद्धार्थनगर। निकाय चुनाव में सत्ताधारी भाजपा को जिले में महज दो सीटों से संतोष करना पड़ा है। सपा ने भी इतनी ही सीटें जीतीं। जबकि एक सीट निर्दलीय के खाते में गई है। बसपा ने जबरदस्त वापसी करते हुए डुमरियागंज नगर पंचायत में धमाकेदार जीत दर्ज की है। शुक्रवार की देर शाम परिणाम की घोषणा के साथ ही विजेता उम्मीदवार और उनके समर्थकों में खुशी दौड़ गई। बैंड-बाजे पर थिरकते समर्थकों ने खूब अबीर-गुलाल उड़ाए।
विज्ञापन

जिले की दो नगर पालिका व छह निकायों के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से आरंभ हुई। पहले पोस्टल बैलेट गिने गए, फिर मतपेटियों की सील तोड़कर मतपत्रों की गणना आरंभ हुई। बुद्ध बालिका डिग्री कॉलेज में सिद्धार्थनगर नगर पालिका व उसका बाजार नगर पंचायत की मतगणना पर सभी की निगाहें लगी रहीं। रुझानों के साथ ही जीत-हार को लेकर कयासबाजी पर विराम लगने लगा था। सिद्धार्थनगर नगर पालिका से भाजपा के श्याम बिहारी जायसवाल ने 633 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दल उम्मीदवार फौजिया आजाद को हराया।
विज्ञापन

 श्याम बिहारी को 5228 वोट मिले। जबकि फौजिया 4595 वोट ही हासिल कर सकीं। शोहरतगढ़ में भाजपा की बबिता कसौधन ने 2008 वोट पाकर 726 वोटों के अंतर के साथ लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की। उन्होंने पिंटू गौड़ (1282) को शिकस्त दी। बांसी में सपा की साइकिल दौड़ाते इद्रीश राईनी ने 1792 मतों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी अजय श्रीवास्तव को पराजित किया। इद्रीश राईनी को 7148, जबकि अजय को 5354 वोट मिले। उसका बाजार नगर पंचायत की सीट भी सपा के हिस्से में गई। पिछली बार यहां से भासपा के हेमंत जायसवाल जीते थे। इस बार उनकी पत्नी मंजू भाजपा प्रत्याशी थीं। सपा की पुनीता यादव ने उन्हें 1698 मतों के अंतर से शिकस्त दी। पुनीता को 4876 और मंजू को 3178 वोट हासिल हुए। सबसे रोचक मुकाबला बढ़नी नगर पंचायत का रहा। यहां महज 98 मतों के अंतर से निर्दल उम्मीदवार निसार बागी निर्वाचित हुए। लगातार दो बार से मामूली अंतर से शिकस्त खा रहे निसार को 2122 वोट हासिल हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सुनील को 2024 वोट प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डुमरियागंज नगर पंचायत का परिणाम चौंकाने वाला रहा। इस सीट पर पिछली बार भाजपा ने जीत दर्ज की थी। अबकी बसपा ने परचम लहराया है। बसपा प्रत्याशी जफर अहमद उर्फ बब्बू ने निर्दल उम्मीदवार श्यामसुंदर अग्रहरि को करारी शिकस्त दी। जफर अहमद को 3702 मत हासिल हुए, जबकि श्याम सुंदर 2815 मत ही प्राप्त कर सके। भाजपा के मधुसूदन अग्रहरि (2231) यहां चौथे पायदान पर रहे। तीसरे स्थान पर रहे सपा के अतीकुर्रहमान को 2244 वोट प्राप्त हुआ। देर शाम रिटर्निंग ऑफिसर ने चुनाव परिणाम की घोषणा कर विजेताओं को प्रमाण पत्र दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed