{"_id":"645e948e00efe9067d0047f4","slug":"vaishnavis-goal-is-to-serve-the-country-by-joining-the-air-force-siddharthnagar-news-c-7-1-163953-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एयरफोर्स ज्वाइन कर देश सेवा है वैष्णवी का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एयरफोर्स ज्वाइन कर देश सेवा है वैष्णवी का लक्ष्य
Sat, 13 May 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 13 May 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित 12वीं की परीक्षा में जिला टॉप करने वाली वैष्णवी श्रीवास्तव एयरफोर्स में अफसर बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। उनका कहना है कि नौकरी हासिल कर वह देश के लिए काम करेंगी। इसके लिए वह दिन रात मेहनत कर रही हैं। अपनी इस सफलता का श्रेय उन्होंने पूरे परिवार को दिया है।
मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर नंबर नौ भदवल की निवासी वैष्णवी के पिता का निधन हो चुका है। वह सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल थरौली में 12वीं की छात्रा थीं। शुक्रवार को बोर्ड की ओर से जारी किए परिणाम में वैष्णवी श्रीवास्तव ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिले में पहला स्थान हासिल किया है। फोन पर हुई बातचीत में वैष्णवी ने बताया कि पिता के निधन के बाद मां और दो भाइयों ने पढ़ाई में सहयोग किया। वह अच्छा करने के लिए प्रेरित करते थे। विद्यालय के अलावा घर पर छह से आठ घंटे पढ़ाई करती रहीं हैं। उनका सपना है कि एयरफोर्स में अफसर बनकर देश की सेवा करें। इसके लिए वह पढ़ाई में पूरी ताकत लगा देंगी। जबतक लक्ष्य नहीं हासिल हो जाता है। कड़ी मेहनत जारी रहेगी। अन्य बच्चों के लिए उन्होंने कहा कि शुरू से लक्ष्य निर्धारित करके सफलता मिलने से कोई रोक नहीं सकता है।