फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Utensil shops started getting decorated on Dhanteras, business estimated at Rs 1 crore

Siddharthnagar News: धनतेरस पर सजने लगीं बर्तन की दुकानें, एक करोड़ के कारोबार का अनुमान

Sun, 27 Oct 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 27 Oct 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Utensil shops started getting decorated on Dhanteras, business estimated at Rs 1 crore
शाहपुर में बर्तन की खरीदारी करते लोग। 
सिद्धार्थनगर। धनतेरस को लेकर बर्तन कारोबारियों में उत्साह है। उन्होंने स्टील के अलावा तांबा व पीतल के बर्तनों का स्टॉक भी रखा है। उनका कहना है कि अब ग्राहकों का रुझान स्टील से अधिक तांबा, पीतल और फूल के बर्तन पर है।करीब 30 फीसदी ग्राहक इन बर्तनों को खरीदना पसंद करते हैं। दुकानदारों का कहना है कि पूरे साल कारोबार कमजोर रहा, लेकिन त्योहार पर रौनक बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कारोबारियों के मुताबिक जनपद में करीब 300 दुकानें बर्तनों की हैं। इनमें शहर में 30 दुकानें संचालित हैं। धनतेरस व दीपावली को लेकर बाजार पूरी तरह तैयार है। इस बार तांबे के ग्लास, जग और केतली के अलावा फूल की कटोरी व थाली खास आइटम स्टाॅक में हैं। दुकानदारों का कहना है कि स्टील सस्ती होने के कारण लोग खरीदते हैं, लेकिन अब स्वास्थ्य को देखते हुए ग्राहक तांबा और फूल का उपयोग अधिक कर रहे हैं। धातुओं में फूल इन दिनों 600 से 650 रुपये फूल प्रतिकिलो और तांबा 690 से 850 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर बिक रही है। इसके बाद भी ग्राहकों की पसंद बनी हुई है।
विज्ञापन

मॉल पर हो रही नान स्टिक व क्राॅकरी की खरीद
त्योहार पर शहर में खुले मॉल पर भी नान स्टिक कड़ाही, तवा व फ्राइपिन आदि बर्तनों के साथ क्राॅकरी की खरीद हो रही है। कारोबारियों का कहना है कि ग्राहकों को खरीदारी के साथ उपहार अथवा छूट का आफर उन्हें खरीदारी के प्रति आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं दाम
धातू किलो में मूल्य रुपये में
स्टील का बर्तन 160-350
एल्युमिनियम का बर्तन 272-330
पीतल का बर्तन 600 - 750
तांबा का बर्तन 690-850
फूल का बर्तन 600-650
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed