फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Uncontrollable car fell into a ditch in Siddharthnagar of uttar pradesh

Road Accident: सिद्धार्थनगर में बेकाबू कार खाई में गिरी, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत, एक जख्मी

Wed, 06 Jul 2022 09:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 06 Jul 2022 09:28 AM IST
सार

यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में मलंग बाबा स्थान के पास मंगलवार देर रात बेकाबू कार खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक शख्स घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Uncontrollable car fell into a ditch in Siddharthnagar of uttar pradesh
सिद्धार्थनगर सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले के बांसी कोतवाली इलाके के बांसी बस्ती मार्ग पर स्थित मलंग बाबा स्थान के पास मंगलवार देर रात बेकाबू कार खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक जख्मी है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया और शव को शिनाख्त करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बांसी-बस्ती मार्ग पर स्थित बांसी कोतवाली इलाके के मलंग बाबा स्थान के पास एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर खाई में गिर गई। हादसा देख मौके पर आसपास के लोग पहुंच गए। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को बाहर निकाला। 
विज्ञापन


इसमें तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। जबकि, एक गंभीर रूप से घायल था। पहचान होने के साथ ही घायल को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार हो रहा है। शव का शिनाख्त होने के बाद पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि कार में 5 लोग सवार थे। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक घायल हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है जबकि तीन शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सोनकर के रहने वाले विपिन राजभर, धर्मपाल, विशाल गुप्ता की हादसे में मौत हुई। अजीत यादव निवासी सोनकर घायल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed