फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ultrasound probe machine seal

Siddharthnagar News: कलक्ट्रेट पास प्राइवेट अस्पताल और साड़ी तिराहे पर अल्ट्रासाउंड जांच मशीन सील

Tue, 08 Aug 2023 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 08 Aug 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
ultrasound probe machine seal
शहर के साड़ी तिराहे पर स्थित आरके सेवा हॉस्पिटल हार्ड केयर सेंटर की जांच करते एसडीएम डॉ. ललित क
सिद्धार्थनगर। प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को कलक्ट्रेट पास प्राइवेट हॉस्पिटल आरके सेवाश्रम को सील कर दिया, जबकि शहर के साड़ी तिराहे स्थित प्रशांत पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड एवं लकी एक्स-रे सेंटर में अल्ट्रासाउंड मशीन सील कर दी गई। दोनों कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया। अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल एवं जांच सेंटरों के शटर गिरने लगे।
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्र एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. एमएम त्रिपाठी ने पुलिस के साथ आरके सेवाश्रम में छापा तो कोई भी डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टॉफ मौजूद नहीं मिले। हॉस्पिटल में सर्जरी करने के लिए तीन महिला मरीज भर्ती थी। तीनों मरीजों को मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कराया गया।
विज्ञापन

डॉ. एमएम त्रिपाठी ने बताया कि हॉस्पिटल में एक युवती ने अपना नाम कुसुम बताया, लेकिन यह नहीं बताया कि हॉस्पिटल का संचालक कौन है? मौके पर किसी भी जिम्मेदार ने हॉस्पिटल का दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया, जबकि मेडिकल स्टोर संचालन का दस्तावेज भी नहीं दिखाया गया। मरीजों ने बताया कि जो युवती अपना नाम कुसुम बता रही है, वह कंचन पटेल है, जो मेडिकल कॉलेज में संविदा पर कार्यरत है। इस मामले में अस्पताल सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मरीज के परिजन ने सीएमओ से की थी शिकायत
सोमवार को सीएमओ कार्यालय में एक व्यक्ति ने शिकायत की कि मेडिकल कॉलेज की एक स्वास्थ्य कर्मी ने उसे पांच हजार रुपये में नार्मल डिलीवरी कराने के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में बुलाया था, लेकिन डिलीवरी सिजेरियन हुई। प्राइवेट हॉस्पिटल ने बिल थमाया तो उसने सीएमओ कार्यालय में बिल कम कराने की शिकायत की। उसके बाद सीएमओ ने सीएमएस डॉ. एके झा से जानकारी ली और टीम बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
--------
मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर भी होगी जांच
आरके सेवाश्रम में मरीजों का ऑपरेशन करने वाले मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर की जांच की जाएगी। चर्चा है कि मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के लिए यह प्राइवेट हॉस्पिटल सबसे पसंदीदा था, जहां वे मरीजों को रेफर कर रहे थे।

-------
वर्जन
अवैध रूप से संचालित प्राइवेट हॉस्पिटल एवं जांच सेंटरों के खिलाफ जांच करने का अभियान जारी रहेगा। प्राइवेट हॉस्पिटल में सरकारी डॉक्टर ऑपरेशन करते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. ललित कुमार मिश्र, एसडीएम
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed