फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   udyog bandhu meeting

उद्योग बंधुओं की समस्याओं का करें त्वरित निस्तारण

Wed, 30 Dec 2020 10:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
udyog bandhu meeting
अंबेडकर सभागार में उद्योग बंधु की बैठक को संबोधित करते सीडीओ पुलकित गर्ग। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
उद्योग बंधुओं की समस्याओं का करें त्वरित निस्तारण
विज्ञापन

विकास भवन स्थित आंबेडकर सभागार में आयोजित उद्योग बंधु की बैठक में बोले सीडीओ
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सीडीओ पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन में स्थित आंबेडकर सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु व्यापार मंडल की बैठक हुई। सीडीओ पुलकित गर्ग ने पिछली बैठक की कार्यवृत्ति की समीक्षा की।

उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उसके निस्तारण के लिए निर्देश दिए। लीड बैंक अधिकारी को निर्देश दिए कि व्यापारियों के जो भी लोन के प्रकरण हैं, उन्हें निस्तारित कराया जाए तथा व्यापारियों को परेशान न करें। लीड बैंक अधिकारी को यह भी निर्देश दिए कि मुद्रा लोन तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के संबंध में व्यापारियों को जागरूक करें। अधिशासी अभियंता विद्युत ने अवगत कराया कि विद्युत पर 100 प्रतिशत सरचार्ज माफ करने की योजना चल रही है। सीडीओ ने निर्देश दिए कि 50 हजार रुपये से ऊपर का चेक काटने से पहले बैंक को सूचना दें। व्यापारियों द्वारा शिकायत की गई कि जिला पंचायत की बर्डपुर में जो दुकानें हैं वे जर्जर हो गई हैं। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को उक्त पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बर्डपुर में सामुदायिक शौचालय निर्माण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान लीड बैंक अधिकारी ओमप्रकाश अग्रहरि, उपायुक्त उद्योग दयाशंकर सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed