{"_id":"69ceacd8daa71ba6140906d3","slug":"two-youths-were-caught-taking-a-minor-to-nepal-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-155955-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नाबालिग को नेपाल ले जा रहे दो युवक पकड़े गएए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नाबालिग को नेपाल ले जा रहे दो युवक पकड़े गएए
Thu, 02 Apr 2026 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
खुनुवां। 43वीं वाहिनी एसएसबी खुनुवां के तहत डी समवाय खुनुवां चेक पोस्ट पर तैनात जवानों की सतर्कता से एक नाबालिग लड़की को संदिग्ध परिस्थितियों में नेपाल ले जाने की कोशिश विफल कर दी गई।
इस दौरान दो युवकों को पकड़कर आगे की जांच के लिए एएचटीयू को सौंप दिया गया है। यह कार्रवाई बुधवार को सीमा स्तंभ संख्या 556 के पास नियमित जांच के दौरान की गई।
ड्यूटी के दौरान उपनिरीक्षक पंकज सिंह के नेतृत्व में एसएसबी टीम आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान करीब दोपहर 2 बजे दो युवक और एक युवती भारत से नेपाल की ओर जाते हुए दिखाई दिए। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम परवेज अली (22 वर्ष) और मोहम्मद मुकीम (21 वर्ष), निवासी ग्राम सेहुंडी थाना जोगिया बताया और खुद को शादीशुदा बताकर नेपाल घूमने जाने की बात कही।
विज्ञापन
संयुक्त टीम की गहन पूछताछ में खुलासा हुआ कि लड़की सीमावर्ती क्षेत्र के एक गांव की है और नाबालिग है। उसे बहला-फुसलाकर नेपाल ले जाया जा रहा था। लड़की इस पूरे मामले से अनजान थी। परिजनों से संपर्क करने पर उसकी मां ने दोनों युवकों के बारे में अनभिज्ञता जताई, जिससे मामला स्पष्ट हो गया।
न